कोंच की घटना की निंदा

Published at :15 Oct 2015 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
कोंच की घटना की निंदा

कोंच की घटना की निंदा गया़ टिकारी विधानसभा क्षेत्र में कोंच के ददरेजी मोड़ के पास बुधवार को दो प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के बीच हुई मारपीट की घटना की निंदा क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने की है. लोगों ने घटना को काफी दुखद व निंदनीय बताया है. टिकारी के पूर्व जिला पार्षद सुमंत कुमार […]

विज्ञापन

कोंच की घटना की निंदा गया़ टिकारी विधानसभा क्षेत्र में कोंच के ददरेजी मोड़ के पास बुधवार को दो प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के बीच हुई मारपीट की घटना की निंदा क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने की है. लोगों ने घटना को काफी दुखद व निंदनीय बताया है. टिकारी के पूर्व जिला पार्षद सुमंत कुमार ने कहा कि इस तरह की चुनाव के दौरान इस तरह की घटनाएं सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ती है़ साथ ही क्षेत्र में चुनाव बाद भी तनाव का माहौल बना रहता है़ उन्होंने कहा कि राजनीतिक कार्यक्रमों के दौरान प्रशासन को भी सुरक्षा को लेकर सतर्क व सजग रहना चाहिए था़ आगे इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए प्रशासन को ठोस व्यवस्था करनी चाहिए़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन