अवसर : इंटर में नामांकन शुरू, 18 अप्रैल तक करें आवेदन

Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 11 Apr 2026 4:48 PM

विज्ञापन

डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद, प्लस टू स्कूलों में 30 फीसदी सीटों की वृद्धि

विज्ञापन

अकबरपुर प्रखंड के 21 स्कूलों में 4200 से अधिक सीटें न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 विद्यालयों का विकल्प चुन सकेंगे विद्यार्थी परीक्षा समिति ने स्पष्ट कहा कि आवेदन शुल्क अवश्य जमा करें डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद, प्लस टू स्कूलों में 30 फीसदी सीटों की वृद्धि. प्रतिनिधि, अकबरपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए कक्षा 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विधानंद कुमार ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी 18 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसइबी) ने इसके लिए प्रखंड के 21 स्कूलों में करीब 42 सौ से अधिक सीटें निर्धारित की हैं. नामांकन के लिए ओएफएसएस की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन स्वीकार किये जा रहे हैं. नामांकन प्रक्रिया की खास बात यह है कि बिहार बोर्ड के अलावा दूसरे बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण करने वाले छात्र भी ऑनलाइन आवेदन के पात्र हैं. आवेदन के समय विद्यार्थी न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 विद्यालयों का विकल्प चुन सकते हैं, जिससे उन्हें अपनी पसंद के संस्थान में नामांकन का अवसर मिल सके. ऑनलाइन आवेदन के दौरान मोबाइल नंबर और इमेल आइडी देना अनिवार्य है, क्योंकि नामांकन की सूचना इन्हीं माध्यमों से भेजी जायेगी. विद्यार्थी जिला निबंधन व परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. समिति ने स्पष्ट किया है कि आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है, इसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा. नामांकन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा. उल्लेखनीय है कि डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद होने के बाद वहां की सीटें कम हुई हैं, लेकिन प्रखंड के 14 से अधिक अपग्रेड स्कूलों में 2800 नयी सीटें जुड़ने से कुल सीटों की संख्या 4200 के पार पहुंच गयी है. विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकायों में पिछले दो वर्षों में सीटों में 30 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन