एलआइसी एजेंट ने नौवीं बार हासिल की एमडीआरटी

Published at :15 Oct 2015 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
एलआइसी एजेंट ने नौवीं बार हासिल की एमडीआरटी

एलआइसी एजेंट ने नौवीं बार हासिल की एमडीआरटीफोटो-14नवादा (नगर). भारतीय जीवन बीमा निगम नवादा शाखा के अभिकर्ता मनोज कुमार ने वर्ष 2015-16 के लिए एमडीआरटी यूएसए की अर्हता मात्र नौ महीने में हासिल की है. मनोज कुमार की इस उपलब्धि पर कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. वरीय शाखा प्रबंधक मनोज प्रभाकर ने […]

विज्ञापन

एलआइसी एजेंट ने नौवीं बार हासिल की एमडीआरटीफोटो-14नवादा (नगर). भारतीय जीवन बीमा निगम नवादा शाखा के अभिकर्ता मनोज कुमार ने वर्ष 2015-16 के लिए एमडीआरटी यूएसए की अर्हता मात्र नौ महीने में हासिल की है. मनोज कुमार की इस उपलब्धि पर कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. वरीय शाखा प्रबंधक मनोज प्रभाकर ने उन्हें बधाई देते हुए फूल मालाओं से से सम्मानित किया व भविष्य में बेहतर करने की शुभकामना दी. सहायक शाखा प्रबंधक अक्षय कुमार व गौतम ज्ञानेश ने भी एमडीआरटी यूएसए बनने पर बधाई दिया. विकास अधिकारी आरपी साहू क नेतृत्व में एजेंट मनोज कुमार ने यह उपलब्धि हासिल की है. आरपी साहू ने कहा कि एमडीआरटी यूएसस हासिल करने के लिए एक वर्ष में 34 लाख रुपये का प्रीमियम देना होता है. मनोज कुमार ने इसे केवल नौ महीने में हासिल कर नवादा शाखा का सम्मान बढ़ाया है. डीओ आरपी साहू ने कहा कि मनोज कुमार लगातार नौ वर्षों से यह उपलब्धि हासिल करते आ रहे हैं. इनकी सफलता पर सभी बीमा धारकों व कर्मचारियों ने भी बधाई दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन