जागरण में रात भर झूमते रहे श्रद्धालु

Published at :15 Oct 2015 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
जागरण में रात भर झूमते रहे श्रद्धालु

जागरण में रात भर झूमते रहे श्रद्धालु सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन शहर के अस्पताल रोड मां दुर्गापूजा समिति अगिया बैताल ने किया आयोजन फोटो-9प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयनवरात्र को लेकर शहर के अस्पताल रोड स्थित मां दुर्गापूजा समिति अगिया बैताल की ओर से बुधवार से चार दिवसीय भक्ति जागरण की शुरुआत की गयी […]

विज्ञापन

जागरण में रात भर झूमते रहे श्रद्धालु सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन शहर के अस्पताल रोड मां दुर्गापूजा समिति अगिया बैताल ने किया आयोजन फोटो-9प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयनवरात्र को लेकर शहर के अस्पताल रोड स्थित मां दुर्गापूजा समिति अगिया बैताल की ओर से बुधवार से चार दिवसीय भक्ति जागरण की शुरुआत की गयी है. जागरण का उद्घाटन सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार के साथ ही चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद राजेश ने संयुक्त रूप से किया. अनुमंडल पदाधिकारी ने अपने संबोधन में पूजा समिति की ओर से आयोजित भक्ति जागरण की सराहना करते हुए कहा कि चुनावी भाग-दौड़ के बाद जागरण जैसे कार्यक्रम देख कर लोगों को अवश्य ही थकान से राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि चार दिवसीय जागरण का स्थानीय लोग भक्ति भाव से आनंद लें. इस मौके पर राजेश्वर प्रसाद ने भी आयोजकों के प्रयास की सराहना की. अगिया बैताल पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि नवरात्र के मौके पर समिति की ओर से कई वर्षों से जागरण का आयोजन किया जाता रहा है. इस बार नवरात्र के दूसरे दिन से ही चार दिवसीय जागरण आयोजित किया गया है. जागरण में आसनसोल व कोलकाता के कलाकार अपनी गीत-संगीत के माध्यम से श्रद्धालुओं का मनोरंजन कर रहे हैं. माता के जागरण में कई भक्ति गीत व रिकॉडिंग डांस भी प्रस्तुत किया जा रहा है. पहले दिन ही सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने माता के जागरण में भाग लिया. कलाकारों के भक्ति गीत व रिकॉडिंग डांस श्री गणेश देवा पर श्रद्धालु भक्त देर रात तक झूमते रहे. कार्यक्रम के व्यवस्थापक के रूप में नगर पर्षद के पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार, अधिवक्ता संतोष कुमार सिन्हा, डॉ संजय कुमार मिश्रा, संजय कुमार, अरविंद कुमार गुप्ता, वीरेंद्र प्रसाद लालो आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन