दुरुस्त हो लोक शक्षिा केंद्र की मॉनीटरिंग व्यवस्था

Published at :15 Oct 2015 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
दुरुस्त हो लोक शक्षिा केंद्र की मॉनीटरिंग व्यवस्था

दुरुस्त हो लोक शिक्षा केंद्र की मॉनीटरिंग व्यवस्था साक्षरता डीपीओ ने साक्षरता कर्मियों के साथ की बैठकस्वीप कोषांग के तहत जागरूकता कार्यक्रम की हुई समीक्षानवादा (नगर). लोक शिक्षा केंद्र व साक्षर भारत योजना के तहत किये जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर डीपीओ मिथिलेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई. प्रोजेक्ट कन्या इंटर […]

विज्ञापन

दुरुस्त हो लोक शिक्षा केंद्र की मॉनीटरिंग व्यवस्था साक्षरता डीपीओ ने साक्षरता कर्मियों के साथ की बैठकस्वीप कोषांग के तहत जागरूकता कार्यक्रम की हुई समीक्षानवादा (नगर). लोक शिक्षा केंद्र व साक्षर भारत योजना के तहत किये जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर डीपीओ मिथिलेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई. प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में आयोजित बैठक की जानकारी देते हुए मुख्य कार्यक्रम समन्वयक आलोक कुमार सिन्हा ने कहा कि बैठक में विधानसभा चुनाव के समय स्वीप कार्यक्रम के तहत किये गये जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. प्रखंड स्तर पर लोक शिक्षा केंद्रों का सही तरीके से संचालन के लिए प्रखंड केआरपी व प्रखंड समन्वयक को विशेष जिम्मा दिया गया है. बैठक में कहा गया कि पंचायत स्तर पर खुले लोक शिक्षा केंद्रों के अकाउंट का सही से संचालन करने के लिए जो भी आवश्यक हो, वह मदद करें. डीपीओ ने चेकबुक की स्थिति प्रखंड बैठक की मासिक भौतिक प्रतिवेदन भेजने, प्रखंड स्तर पर होनेवाले बैठकों में जिला प्रतिनिधि के रूप में अधिकारियों के शामिल होने आदि का निर्देश दिया. साक्षरता कर्मियों की बैठक में केआरपी रेणु सिन्हा, राज्य प्रतिनिधि पुष्पा कुमारी, रामदेव चौहान, चंद्रमौली शर्मा, चंदन कुमार, कैलाश प्रसाद आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन