बच्ची चुरानेवाले को किया पुलिस के हवाले
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Oct 2015 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

चार दिनों से खोयी हिसुआ की राधा पकरीबरावां के दोसुत गांव से ले जानेवाले के साथ धरायी हिसुआ : चार दिनों से हिसुआ के वार्ड नंबर आठ गांधी टोला से खोयी सात साल की बच्ची राधा के साथ एक बच्चा चोर को बुधवार को पकरीबरावां के दोसुत से पकड़ा गया. दोसुत गांव के लोगों ने […]
विज्ञापन
चार दिनों से खोयी हिसुआ की राधा पकरीबरावां के दोसुत गांव से ले जानेवाले के साथ धरायी
हिसुआ : चार दिनों से हिसुआ के वार्ड नंबर आठ गांधी टोला से खोयी सात साल की बच्ची राधा के साथ एक बच्चा चोर को बुधवार को पकरीबरावां के दोसुत से पकड़ा गया. दोसुत गांव के लोगों ने चोर को पकड़ कर रखा और बाद में हिसुआ से जब बच्ची के माता-पिता व मुहल्ले के लोग गये, तो चोर को हिसुआ थाना लाया गया. लोगों ने चोर की जमकर घुनाई भी की है.
गांधी टोला निवासी अजय मांझी व पत्नी कोशील देवी ने बताया कि बच्ची 10 अक्टूबर को घर से बाहर निकली इसी समय चोर इसे गोदी में उठाकर भाग गया. आज दोसुत के रिश्तेदार कारू मांझी से यह जानकारी मिली कि बच्ची को लेकर एक व्यक्ति इधर घूम रहा है.
हमलोग वहां पहुंचे और इसे दबोचा. चोर खुद को वारसलीगंज के कोरमा गांव का रहनेवाला साहेब मांझी बता रहा है. समाचार लिखे जाने तक थाने में मामला दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही थी. एसआइ दिलीप कुमार ने बताया कि लोग चोर को पकड़कर थाने लाये हैं. इसकी जमकर धुनाई की गयी है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. वार्ड पार्षद राजकुमार राउत सहित गांधी टोला के लोग भी थाने में ही उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




