नवादा में हॉकर की पीट कर हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Oct 2015 6:37 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा : अखबार हॉकर मनोज कुमार की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. बुधवार की सुबह पुलिस ने मंगर बिगहा से सटे खुरी नदी के किनारे शव बरामद किया. मनोज का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था. घटना की जानकारी उस समय हुई, जब अहले सुबह रोज की तरह अखबार उठाने के लिए एजेंसी संचालक […]
विज्ञापन
नवादा : अखबार हॉकर मनोज कुमार की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. बुधवार की सुबह पुलिस ने मंगर बिगहा से सटे खुरी नदी के किनारे शव बरामद किया. मनोज का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था. घटना की जानकारी उस समय हुई, जब अहले सुबह रोज की तरह अखबार उठाने के लिए एजेंसी संचालक के पास मनोज नहीं पहुंचे. सूचना परिजनों को मिली, तो वह खोजबीन में लगे.
इसी दौरान नदी में उसका शव िमला.
मिलने की खबर लोगों को मिली. शव के समीप ही एक साइकिल भी पायी गयी. जांच के दौरान शव की पहचान नगर थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी आबो चौधरी के बेटे अखबार हॉकर मनोज कुमार के रूप में की गयी. घटना की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर जुटनी शुरू हो गयी. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. नगर थाना इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि युवक की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला प्रतीत होता है.
जांच के बाद ही हत्यारों की शिनाख्त हो सकेगी. खबर मिलते ही मुख्यालय के सभी हॉकर घटनास्थल पर पहुंच गये. घटनास्थल के समीप ही पड़ी साइकिल व उस पर रखे अखबार से यह प्रतीत होता है कि मनोज अखबार उठाने के लिए ही घर से निकले थे. इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी. इस मामले में परिजनों ने नगर थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
अखबार बेच कर करता था परिजनों की परवरिश
आर्थिक रूप से अक्षम मनोज कॉलेज पढ़ाई करने के साथ-साथ परिजनों की परवरिश करने के लिए अखबार बेचने का काम करता था. बुधवार की अहले सुबह खुरी नदी के किनारे मिला शव परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




