नवरात्र के शुरू होने से वातावरण भक्तिमय

Published at :13 Oct 2015 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
नवरात्र के शुरू होने से वातावरण भक्तिमय

नवरात्र के शुरू होने से वातावरण भक्तिमय काशीचक. प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र प्रारंभ होने के मौके पर शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा की पूजा अर्चना भक्ति भाव से की गयी है. नवरात्र के अवसर पर प्रखंड के सुभानपुर वेलड़ भटा, खखरी, बिरनामा आदि गांवो में कलाकारों द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप […]

विज्ञापन

नवरात्र के शुरू होने से वातावरण भक्तिमय काशीचक. प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र प्रारंभ होने के मौके पर शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा की पूजा अर्चना भक्ति भाव से की गयी है. नवरात्र के अवसर पर प्रखंड के सुभानपुर वेलड़ भटा, खखरी, बिरनामा आदि गांवो में कलाकारों द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे हैं. वहीं, चंडीनमा गांव स्थिति चंडी स्थान में गांव भर के नाम से स्थापित किया जानेवाल कलश स्थापना के पश्चात अराधना आरंभ हो गयी. उक्त गांव में चंडी स्थान के अलावा किसी घर में कलश स्थापना करना वर्जित है. सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ कराते है. नवरात्र के मौके पर प्रखडं क्षेत्र के विभिन्न गांवों में श्रद्धालुओं ने कलश स्थापित कर दुर्गा पाठ प्रारंभ कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन