लॉकिंग गेट में प्रॉब्लम से घंटों जाम में फंसे लोग

वारिसलीगंज : इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग व्यवस्था का शुभारंभ होने के एक सप्ताह बाद अचानक रविवार की सुबह मशीन में आयी खराबी से 53625 अप ट्रेन निकलने के बाद भी रेलवे का मुख्य फाटक नहीं खुल. इसके कारण यात्री व वाहन घंटों जाम में फंसे रहे. लगन का दिन होने के कारण कुछ मिनटों में ही गाड़ियों […]
वारिसलीगंज : इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग व्यवस्था का शुभारंभ होने के एक सप्ताह बाद अचानक रविवार की सुबह मशीन में आयी खराबी से 53625 अप ट्रेन निकलने के बाद भी रेलवे का मुख्य फाटक नहीं खुल.
इसके कारण यात्री व वाहन घंटों जाम में फंसे रहे. लगन का दिन होने के कारण कुछ मिनटों में ही गाड़ियों का तांता लग लगा. काफी जद्दोजहद के बाद रेलवे के अखिलेश कुमार नामक मैकेनिक के प्रयास से मुख्य द्वार के लॉक को खोला गया. तब कहीं जाकर स्थिति सामान्य हुई. इस बीच धनबाद, रांची, पटना, बिहारशरीफ सहित लंबी दूरी तय करने वाले यात्री परेशान रहे.
इस जाम से वारिसलीगंज मेन चौक से बरवीघा स्टैंड तक मेले जैसा नजारा देखा गया. लोग पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे. वहीं, वाहन चालक व मालिक समय फेल का गीत गाते रहे. इस संबंध में वारिसलीगंज के स्टेशन प्रबंधक बीआर दास ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग द्वार होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इससे बेहतर पहले की ही व्यवस्था थी. लॉकिंग सिस्टम की शुरुआत पांच तारीख को हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




