वाहन चोरी के आरोप में युवक को जेल

Published at :05 Jun 2015 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन चोरी के आरोप में युवक को जेल

नवादा (सदर). जहानाबाद जिले के महबतपुर निवासी मुकेश कुमार को नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को वाहन चोरी के आरोप में जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात थानीय रेलवे स्टेशन परिसर के नजदीक से पैंथर्स जवानों ने मुकेश व जहानाबाद जिले के ही मांदिल निवासी अविनाश कुमार को शक के आधार पर […]

विज्ञापन
नवादा (सदर). जहानाबाद जिले के महबतपुर निवासी मुकेश कुमार को नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को वाहन चोरी के आरोप में जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात थानीय रेलवे स्टेशन परिसर के नजदीक से पैंथर्स जवानों ने मुकेश व जहानाबाद जिले के ही मांदिल निवासी अविनाश कुमार को शक के आधार पर पकड़ा.

पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा गहन पूछताछ की गयी. इस दौरान दोनों युवक के साथ बरामद बाइक (बीआर-25 ए-3136) चोरी की लग रही है.

हालांकि पूछताछ के बाद पुलिस ने विनाश को छोड़ दिया और मुकेश को जेल भेजा गया. अविनाश को किस शर्त पर छोड़ा गया, पुलिस ज्यादा बताने से इनकार कर रही है. सिर्फ इतना बता रही है कि अविनाश की संलिप्तता नहीं थी. इस संबंध में थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि वाहन चोरी के आरोप में युवक को जेल भेजा गया. जहानाबाद जिले के ही पारस बिगहा-जमुआवां निवासी संजय कुमार भी शक के घेरे में है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन