रुपये लेकर लिख दिया गलत इनज्यूरी

नवादा कार्यालय: रोह के सिउर गांव के मनोज कुमार ने डीएम ललन जी को बताया कि उनके बेटा 12 जनवरी को एक दुर्घटना में घायल हो गया. रोह से उसे नवादा रेफर किया गया. नवादा में बीके चौधरी ने रिसीव कर डॉ विमल बाबू के पास ट्रांसफर कर दिये. वहां जाने वार चिकित्सक ने उनसे […]
डीएम ने पीड़ित की शिकायत को लेकर सिविल सजर्न से अविलंब जांच कर उचित कार्रवाई कर सूचित करने का निर्देश दिया. गौरतलब है कि डीएम ललन जी गुरुवार को जनता दरबार में लोगों की शिकायत सुन रहे थे. उन्होंने बैठक में उपस्थित प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों से कहा कि वह जन शिकायतों को गंभीरता से लें. उन्होंने सिविल सजर्न से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने का निर्देश दिया. जनता दरबार में इसके अलावा मेसकौर के बिजू बिगहा गांव के भी कुछ लोग मिले. लोगों ने गुहार लगाया कि करीब 25 घर के लोगों के नाली का पानी गांव के बाजार के पश्चिम में निकलता था. इसे कुछ लोगों ने बंद कर दिया है.
इसके चलते गांव में विवाद उत्पन्न होने की संभावना बनी हुई है. डीएम से मिलने आये लोगों ने समस्या का समाधान करा कर विवाद को टालने की गुहार लगायी. गुहार लगानेवालों में मीना देवी, रीता देवी, गायत्री देवी, रंजू देवी सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे. लोगों ने कहा कि वह यहां आने से पहले इस शिकायत को लेकर थाना प्रभारी, मुखिया व सरपंच के पास भी गये, लेकिन वहां से कोई कदम नहीं उठाया गया. डीएम ने वरीय उप समाहर्ता सह वरीय प्रभारी मेसकौर को अविलंब जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. इसके अलावा 1099 एंबुलेंस चालकों ने आवेदन देकर 14 माह से वेतन नहीं मिलने की शिकायत की है. जनता दरबार में अपर समाहर्ता महर्षि राम, सिविल सजर्न एमपी शर्मा, जन शिकायत पदाधिकारी वीणा प्रसाद, अनु कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आइसीडीएस मो कबीर आदि पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




