ठेका कर्मियों ने धरना देकर जताया विरोध

Published at :03 Jun 2015 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
ठेका कर्मियों ने धरना देकर जताया विरोध

नवादा (नगर): ठेके पर बहाल स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं रिपोर्ट भेजने व भुगतान संबंधित कार्य को पूरी तरह से ठप कर दिया. मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति के प्रांगण में धरना देकर कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाये व सरकार से मांगों को पूरा करने का आह्वान किया. […]

विज्ञापन

नवादा (नगर): ठेके पर बहाल स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं रिपोर्ट भेजने व भुगतान संबंधित कार्य को पूरी तरह से ठप कर दिया. मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति के प्रांगण में धरना देकर कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाये व सरकार से मांगों को पूरा करने का आह्वान किया.

अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद अहमद व सचिव अमरेंद्र कुमार आर्य के नेतृत्व में हुए धरने में स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि हड़ताल के दूसरे से ही अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं गड़बड़ाने लगी है. संविदा कर्मी मानवता के नाते स्वास्थ्य सेवा ठप करना नहीं चाहते हैं. लेकिन, सरकार खामोश बैठी है. इसलिए मजबूरी में हड़ताल करना पड़ा है. धरने में इंद्रजीत, जयप्रकाश मुन्ना, लक्ष्मण कुमार, शैलेंद्र कुमार, कैलाश प्रसाद, सुरेया कुमारी, किरण कुमारी,योगेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे.

इधर, संजीवनी द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों में नियुक्त डाटा ऑपरेटरों ने भी सितंबर 2014 से ही मानदेय का भुगतान नहीं होने के विरोध में सदर अस्पताल परिसर में हड़ताल की घोषणा किया. रणजीत कुमार की अध्यक्षता में डाटा ऑपरेटरों ने कहा कि राशि उपलब्ध रहने के बावजूद विभागीय पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण भुगतान नहीं किया जा रहा है. डाटा ऑपरेटरों ने मांगे पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन