पहली पत्नी ने डीएम से लगायी गुहार

Published at :16 Jul 2013 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
पहली पत्नी ने डीएम से लगायी गुहार

नवादा : अकबरपुर के बरेव निवासी रन विजय सिंह उर्फ रंजीत सिंह की पत्नी रेणु सिंह ने डीएम से फरियाद लगायी है. रेणु सिंह ने पत्र के माध्यम से बतायी है कि उनके पति रन विजय सिंह ने सीआरपीएफ बटालियन 63 की अस्सिटेंड कमांडेंट मिनाक्षी सिंह के साथ दूसरी शादी रचा ली है. इसके बाद […]

विज्ञापन

नवादा : अकबरपुर के बरेव निवासी रन विजय सिंह उर्फ रंजीत सिंह की पत्नी रेणु सिंह ने डीएम से फरियाद लगायी है. रेणु सिंह ने पत्र के माध्यम से बतायी है कि उनके पति रन विजय सिंह ने सीआरपीएफ बटालियन 63 की अस्सिटेंड कमांडेंट मिनाक्षी सिंह के साथ दूसरी शादी रचा ली है.

इसके बाद उसे, 13 साल के पुत्र व 8 साल की बेटी को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया है. रेणु सिंह ने बतायी कि पति जमीन जायजाद से भी बेदखल कर इसकी बिक्री कर रहे हैं. उन्होंने डीएम से गुहार लगायी है कि वह सब निबंधन पदाधिकारी को आदेश निर्गत कर जमीन बिक्री पर रोक लगायें. उन्होंने बताया कि इस मामले में कोर्ट में भी मुकदमा दर्ज है. उन्होंने कहा कि उनके पति ने उन्हें बच्चों और उनके परिजनों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन