ePaper

जामुनदाहा जंगल के रास्ते से चार बाइकों पर लदी 300 लीटर शराब जब्त

Updated at : 23 Feb 2025 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
जामुनदाहा जंगल के रास्ते से चार बाइकों पर लदी 300 लीटर शराब जब्त

जामुनदाहा जाने वाले जंगली रास्ते से उत्पाद बलों ने चार बाइकों पर लदी प्लास्टिक के गैलनों में रही कुल 300 लीटर चुलाई महुआ शराब को जब्त किया.

विज्ञापन

रजौली. हरदिया पंचायत के फुलवरिया डैम के उस पार जामुनदाहा जाने वाले जंगली रास्ते से उत्पाद बलों ने चार बाइकों पर लदी प्लास्टिक के गैलनों में रही कुल 300 लीटर चुलाई महुआ शराब को जब्त किया. हालांकि, शराब धंधेबाज मौके से फरार होने में सफल रहे. उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार मद्दनिषेध को लेकर चितरकोली गांव स्थित जांच चौकी पर उत्पाद बलों के सहयोग से झारखंड की ओर से आनेवाली प्रत्येक छोटी एवं बड़ी वाहनों की सघन जांच की जाती है. साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी गश्त कर शराब निर्माण, परिवहन, बिक्री, भंडारण एवं सेवन के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है. बीते शनिवार की देर शाम गुप्त सूचना के आलोक में उत्पाद एसआई संगम कुमार विद्यार्थी ने जमुनदाहा के जंगली रास्ते से चार बाइकों पर लदे कुल 300 लीटर चुलाई शराब को बरामद किया. साथ ही कहा कि जब्त हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक संख्या जेएच10एई 0570 से 60 लीटर, हीरो स्प्लेंडर प्लस बीआर02एच 9353 से 90 लीटर, बिना रजिस्ट्रेशन के होंडा साइन एसपी से 60 लीटर एवं हीरो स्प्लेंडर प्लस संख्या बीआर27क्यू 0145 से 90 लीटर शराब बरामद किया गया. वहीं दूसरी ओर जांच चौकी पर पल्सर बाइक संख्या जेएच02एआर 4003 पर सवार रांची के खेलगांव निवासी राजेंद्र पांडेय के पुत्र धर्मेंद्र कुमार पांडेय के पास से 750 एमएल वाले दो बोतल व्हिस्की बरामद किया गया. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त शराब, बाइक एवं गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. वहीं गिरफ्तार व्यक्ति को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन