ट्रैक्टर को किया आग के हवाले

* अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पांच वर्षीय बालक को कुचला, मौत नवादा : सदर प्रखंड के ननौरा गांव स्थित चौक पर रविवार की अहले सुबह एक ट्रैक्टर ने पांच वर्षीय बालक राजू कुमार को रौंद दिया. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया. […]
* अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पांच वर्षीय बालक को कुचला, मौत
नवादा : सदर प्रखंड के ननौरा गांव स्थित चौक पर रविवार की अहले सुबह एक ट्रैक्टर ने पांच वर्षीय बालक राजू कुमार को रौंद दिया. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया. उक्त ट्रैक्टर बालू से लदा ननौरा गांव में स्थित ब्रेकर के पास अनियंत्रित हो गया. जिसके चपेट में राजू आ गया और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
मृत राजू का पहचान ननौरा गांव के साइकिल मिस्त्री निरंजन के पुत्र के रूप में हुआ. मौके पर से ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा. घटना की खबर मिलते ही गांव के लोग घटना स्थल पर इकट्ठा हो गये. कुछ ही देर बाद आक्रोशित गांववालों ने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




