गड़बड़ी करनेवाले होंगे ब्लैक लिस्टेड
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Dec 2014 10:55 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा (सदर) : आधार कार्ड बनाने में पूरी पारदर्शिता बरते और गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें. इस संबंध में किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर आधार कार्ड बनाने वाली कंपनी को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया जायेगा और कार्रवाई की जायेगी. यह बातें डीएम ललन जी ने सोमवार को आधार कार्ड बनाने […]
विज्ञापन
नवादा (सदर) : आधार कार्ड बनाने में पूरी पारदर्शिता बरते और गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें. इस संबंध में किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर आधार कार्ड बनाने वाली कंपनी को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया जायेगा और कार्रवाई की जायेगी.
यह बातें डीएम ललन जी ने सोमवार को आधार कार्ड बनाने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में कही.
उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि 31 दिसंबर को अपना पूरा कार्यक्रम सौंपे. उन्होंने कहा कि जहां-जहां भी कार्ड बनाने की प्रक्रिया चलेगी वहां के बीडीओ से मिल कर पर्याप्त मात्र में फॉर्म की उपलब्धता को दिखाना होगा. किसी भी कीमत पर आम जन से फॉर्म का पैसा नहीं लिया जाये इसको सुनिश्चित किया जाये.
उन्होंने कहा कि आपके द्वारा उपलब्ध कार्यक्रम को बीडीओ को भेज दिया जायेगा, ताकि अच्छी तरह से समन्वय स्थापित कर कार्ड भरवाने का काम पूरा किया जा सके. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन स्थानों पर कार्ड बनवाने का काम होगा वहां कंपनी द्वारा बड़ा बैनर लगाना होगा. इस पर स्पष्ट रूप से सभी जानकारी सहित स्थान, मोबाइल नंबर दरसाना अनिवार्य होगा.
डीएम ने कहा कि जिले के लोगों को सहूलियत के साथ बिना किसी परेशानी के नि:शुल्क आधार कार्ड बने. इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों व कार्ड बनाने वाली कंपनियों को सभी आवश्यक निर्देश दिये गये हैं. बैठक में उपविकास आयुक्त रामेश्वर सिंह, डीपीआरओ परिमल कुमार सहित आधार कार्ड बनाने वाली कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. टेरा सॉफ्टवेयर कंपनी, यूटीलिटी फॉर्म कंपनी लिमिटेड व विरंची टेक्नोलॉजी जिले में आधार कार्ड बनाने के लिए अधिकृत एजेंसी है. इसके कर्मियों पर अक्सर नाजायज राशि लिये जाने की शिकायतें जिला प्रशासन को मिलती रही है. इसी मामले में डीएम ने यह निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




