जनसुराज के जिलाध्यक्ष बने त्रिवेणी सिंह, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प

Updated:
विज्ञापन
जनसुराज के जिलाध्यक्ष बने त्रिवेणी सिंह, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प

जनसुराज पार्टी की जिला सलाहकार समिति और जिला एकल पदाधिकारियों के नामों की घोषणा रविवार को आयोजित कार्यक्रम में की गयी

विज्ञापन

जिला संगठन में महिलाओं को पर्याप्त स्थान, प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में जिला समिति की हुई घोषणा

फोटोकैप्शन- कार्यक्रम में शामिल सदस्य

नवादा कार्यालय

जनसुराज पार्टी की जिला सलाहकार समिति और जिला एकल पदाधिकारियों के नामों की घोषणा रविवार को आयोजित कार्यक्रम में की गयी. मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में जनसुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की. प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष के रूप में त्रिवेणी सिंह, महामंत्री सरयू प्रसाद कुशवाहा, कोषाध्यक्ष ललन शर्मा, महिला अध्यक्ष सुलेखा कुमारी और मुख्य प्रवक्ता मिथिलेश प्रसाद सिंह व सरस्वती देवी सहित अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की. नये जिलाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने कहा कि जिले में जनसुराज को गांव-गांव और पंचायतस्तर पर मजबूत करेंगे. उन्होंने कहा कि वे जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों को प्रमुखता से उठायेंगे. जिला सलाहकार समिति में कमल किशोर बिंदु, अशोक कुमार सिंह, राधा देवी, पृथ्वीराज बसंत और मो. हैदर साकिब को सदस्य बनाया गया है.

विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की नियुक्ति

जिला कार्यकारिणी में युवा अध्यक्ष नीरज कुमार, किसान अध्यक्ष मुकेश कुमार बब्लू, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ रवींद्र प्रसाद सिंह, व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष राहुल कुमार, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, आंबेडकर मंच अध्यक्ष देवराज पासवान और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष हाजी ज़ुबैर आलम को पदभार सौंपा गया. प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिला एकल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 15 दिनों के भीतर पार्टी का विस्तार कर जिला कमेटी की सूची क्षेत्रीय कमेटी को सौंपें. कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी डॉ अनुज सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सैयद मसीहउद्दीन, डॉ मधुकर कुमार और अजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन