गया निवासी कांस्टेबल की राजगीर में ट्रेनिंग के दौरान बिगड़ी तबीयत, नवादा में हार्ट अटैक से मौत

Published by :VISHAL KUMAR
Published at :19 Apr 2026 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
गया निवासी कांस्टेबल की राजगीर में ट्रेनिंग के दौरान बिगड़ी तबीयत, नवादा में हार्ट अटैक से मौत

रजौली थाना क्षेत्र के बड़हर गांव में है मृतक का है ससुराल

विज्ञापन

लखीसराय जिले में तैनात थे विकास कुमार, राजगीर पीटीसी में चल रहा था प्रशिक्षण पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव, पुलिस महकमे में शोक की लहर रजौली थाना क्षेत्र के बड़हर गांव में है मृत कांस्टेबल विकास कुमार का ससुराल मौत के बाद चार जिले के पुलिस जुटी फोटो कैप्शन- नवादा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे शव के साथ पुलिस के अधिकारी. प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय राजगीर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पीटीसी) में प्रशिक्षण ले रहे एक सिपाही की हार्ट अटैक से मौत हो गयी. यह घटना नवादा में हुई, जहां उन्हें इलाज के लिए लाया गया था. मृतक गया जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के सोंधी गांव निवासी रामाश्रय सिंह के 35 वर्षीय पुत्र विकास कुमार थे. नवादा के रजौली थाना स्थित बड़हर गांव में उनका ससुराल है. मृतक के साले राजीव कुमार ने बताया कि विकास कुमार राजगीर स्थित ट्रेनिंग सेंटर में पीटीसी का प्रशिक्षण ले रहे थे. सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें राजगीर से नवादा लाया गया. यहां एक निजी चिकित्सक के पास ले जाने के दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और उनकी तबीयत बिगड़ गयी. इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा ले जाया गया. डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. राजगीर पुलिस अकादमी के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर नवादा सदर अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम कराया गया. विकास कुमार लखीसराय जिला बल के सिपाही थे और वर्तमान में बड़हिया अंचल कार्यालय में पदस्थापित थे. वर्ष 2011 में पुलिस सेवा में भर्ती हुए विकास वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे. घटना के बाद उनकी पत्नी पूजा कुमारी, 8 वर्षीय बेटा और 6 वर्षीय बेटी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अपर थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. इस दौरान लखीसराय, नवादा, गया और नालंदा जिले के पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन