सड़क दुर्घटना में सात लोग जख्मी, दो रेफर
Updated at : 19 Jun 2019 7:49 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा :पकरीबरावां. भगवानपुर गांव के समीप मंगलवार को सवारी वाहन (बीआर27 जी/5964) के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सात लोग घायल हो गये. इसमें दो घायलों को चिंताजनक स्थिति में नवादा रेफर किया गया है. घायलों में सदनपुर गांव के रहनेवाले मोहम्मद शहजादा, रोहुआ गांव के रहनेवाले शंकर पासवान, हिसुआ की रहनेवाली उमा देवी […]
विज्ञापन
नवादा :पकरीबरावां. भगवानपुर गांव के समीप मंगलवार को सवारी वाहन (बीआर27 जी/5964) के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सात लोग घायल हो गये. इसमें दो घायलों को चिंताजनक स्थिति में नवादा रेफर किया गया है.
घायलों में सदनपुर गांव के रहनेवाले मोहम्मद शहजादा, रोहुआ गांव के रहनेवाले शंकर पासवान, हिसुआ की रहनेवाली उमा देवी व शेखपुरा जिले के मसोढा गांव के रहनेवाले सुनील चौहान, तुरका चौहान व टुन्नु चौहान और जमुई जिले के करसंडा गांव की रहनेवाली बेवी देवी शामिल हैं. इनमें शंकर चौहान व उमा देवी को चिंताजनक स्थिति में नवादा रेफर कर दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, सवारी वाहन पकरीबरावां स्टैंड से नवादा के लिए खुली थी. इसमें दर्जनों यात्री सवार थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन चालक शराब के नशे में धुत था. उसने अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन को पोल धक्का मारते हुए पुल में जा गिरा. इसके बाद ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया. वहीं, घटना के बाद ड्राइवर वाहन छोड़ कर भाग निकला. थानाध्यक्ष मोहम्मद सरफराज इमाम ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है. चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




