95 साल की वृद्ध महिला ने की वोटिंग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नवादा : चुनाव आयोग के थीम कोई मतदाता नहीं छूटे को साकार रूप देने में लोगों को पूरा साथ मिलता दिखा. अंग्रेज जमाने की दासता देख चुकी 95 वर्षिया अगुनी देवी भी अपना वोट देने बूथ पर पहुंची. परिवार के सदस्यों की मदद से बूथ पर आयी अगुनी देवी, पति बाढ़ो महतो ने अपने मताधिकार […]
विज्ञापन
नवादा : चुनाव आयोग के थीम कोई मतदाता नहीं छूटे को साकार रूप देने में लोगों को पूरा साथ मिलता दिखा. अंग्रेज जमाने की दासता देख चुकी 95 वर्षिया अगुनी देवी भी अपना वोट देने बूथ पर पहुंची.
परिवार के सदस्यों की मदद से बूथ पर आयी अगुनी देवी, पति बाढ़ो महतो ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. बूथ संख्या 300 मिर्जापुर तहसील कचहरी पूर्वी भाग में वोट देने आये अगुनी देवी ने कहा कि वह अच्छी सरकार बनाने के लिए वोट देने आयी है.
अंग्रेजों को भागते देखा है अब लोगों के दुख दर्द भगाने की जरूरत है. वोटिंग करा रहे कर्मियों ने भी मदद करते हुए बूथ पर कुर्सी पर बैठाया तथा परिजनों की मदद से उनका वोट करवाया. कर्मी संतोष कुमार ने कहा कि बूथ पर इतनी अधिक उम्र की महिला का उत्साह देखते बन रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










