हर दिन निकलता है 52 क्विंटल कचरा, पॉलीथिन की भी भरमार

नवादा : पाॅलीथिन के उपयोग से प्रदूषण तेजी से फैल रहा है़ हालांकि इसके लिए सरकार भी रोक लगाने को लेकर निर्णय ले चुकी है और नगर निकायों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. पाॅलीथिन के उपयोग के साथ-साथ शहर में कचरे की जो स्थिति है, वह चौंकानेवाली है. नगर पर्षद क्षेत्र में हर […]
नवादा : पाॅलीथिन के उपयोग से प्रदूषण तेजी से फैल रहा है़ हालांकि इसके लिए सरकार भी रोक लगाने को लेकर निर्णय ले चुकी है और नगर निकायों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. पाॅलीथिन के उपयोग के साथ-साथ शहर में कचरे की जो स्थिति है, वह चौंकानेवाली है. नगर पर्षद क्षेत्र में हर दिन 52 क्विंटल कचरा निकलता है़ बगैर डंपिंग जोन के शहरी क्षेत्र से कचरा साफ कर उसे शहर से दूर फेंकने की समस्या मुंह बाये खड़ी है़ इसको लेकर नगर पर्षद की ओर से कई बार डीएम और सीओ को पत्र लिख कर डंपिंग जोन के लिए जमीन की मांग भी की गयी है़
बावजूद जमीन नहीं मिली़ अब हालत यह है कि खुरी नदी में कचरा फेंका जाता है़ अभी तो किसी तरह काम चल रहा है, पर ऐसा लगता है कि आनेवाले दिनों में शहर ही कचरा जोन बन जायेगा़ वर्तमान में जिस स्तर पर कचरा व पाॅलीथिन शहर से निकल रहा है, अगर यही हाल रहा तो भविष्य के लिए खतरनाक साबित होगा़ नगर पर्षद की ओर से वहां भी कचरा फेंका जा रहा है, जहां गड्ढे हैं़ पाॅलीथिन पर रोक नहीं लगने से स्थिति गंभीर हो जायेगी़ इसके दुष्प्रभाव से लोग बीमारियों के गिरफ्त में समा जायेंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










