नवादा में मुसहरी डायन कांड में वृद्ध की हत्या और पत्नी को निर्वस्त्र घुमाने वाला आरोपी नौ माह बाद गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Nawada News accused of killing

गिरफ्तार आरोपी

Nawada News : नवादा जिले के चर्चित पांचूगढ़ मुसहरी डायन कांड में पुलिस ने नौ माह बाद एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुसुक मांझी उर्फ महेश मांझी के रूप में हुई है. इससे पहले इस मामले में दो अन्य आरोपियों को भी जेल भेजा जा चुका है.

विज्ञापन

Nawada News : (आशुतोष कुमार) नवादा जिले के चर्चित पांचूगढ़ मुसहरी डायन कांड में पुलिस ने नौ माह बाद एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुसुक मांझी उर्फ महेश मांझी के रूप में हुई है. इससे पहले इस मामले में दो अन्य आरोपियों को भी जेल भेजा जा चुका है. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद यह सनसनीखेज मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है.

अंधविश्वास में अंधी भीड़ ने ली थी वृद्ध की जान

दरअसल 27 अगस्त 2025 को हिसुआ थाना क्षेत्र में अंधविश्वास में अंधी भीड़ ने वृद्ध गया मांझी को “डायन” के आरोप में बेरहमी से पीटते हुए करंट लगाकर हत्या कर दी थी. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था. आरोप है कि भीड़ ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं.

महिला को निर्वस्त्र घुमाकर किया गया था अमानवीय व्यवहार

घटना के दौरान मृतक की पत्नी समुद्री देवी के साथ भी अमानवीय व्यवहार किया गया था. आरोपियों ने महिला का सिर मुंडवाकर चेहरे पर कालिख पोत दी और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में निर्वस्त्र घुमाया था. इतना ही नहीं, भीड़ उसे भी जिंदा जलाने की तैयारी में थी.

21 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई थी प्राथमिकी

पीड़िता के फर्दबयान पर पुलिस ने 21 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. घटना की शुरुआत गांव में आयोजित एक समारोह के दौरान डीजे बंद होने और बाद में फैली जादू-टोना की अफवाहों से हुई थी, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया.

पुलिस ने महिला को भीड़ के चंगुल से बचाया था

घटना की सूचना मिलने के बाद हिसुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने किसी तरह महिला को भीड़ के चंगुल से बचाया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार छापेमारी की जा रही थी.

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद फिर गरमाया मामला

अब नौ माह बाद फरार आरोपी कुसुक मांझी उर्फ महेश मांझी की गिरफ्तारी के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया है. पुलिस का कहना है कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी लगातार जारी है.

Also Read : नालंदा में 18 से 59 साल के लोगों की मौत की संख्या में बढ़ोतरी ने बढ़ाई चिंता, एक्सपर्ट ने बताई ये वजह

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन