सुन्नी विचारवाले आज से रखेंगे रोजा बहावी विचार रखनेवालों का रोजा शुरू

Updated at : 18 May 2018 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
सुन्नी विचारवाले आज से रखेंगे रोजा बहावी विचार रखनेवालों का रोजा शुरू

नवादा नगर : जिले में पाक रमजान की शुरुआत पर दो विचारधाराओं के बीच तिथि को लेकर मतभेद है. रमजान में रोजे की शुरुआत गुरुवार से बहावी संप्रदाय को माननेवाले मुसलमानों ने कर दी है. जबकि, सुन्नी विचारों को माननेवाले शुक्रवार से रोजा शुरू करेंगे. यह जानकारी खानकाह अफजलिया के मौलाना अरशद अफजली ने दी. […]

विज्ञापन

नवादा नगर : जिले में पाक रमजान की शुरुआत पर दो विचारधाराओं के बीच तिथि को लेकर मतभेद है. रमजान में रोजे की शुरुआत गुरुवार से बहावी संप्रदाय को माननेवाले मुसलमानों ने कर दी है. जबकि, सुन्नी विचारों को माननेवाले शुक्रवार से रोजा शुरू करेंगे. यह जानकारी खानकाह अफजलिया के मौलाना अरशद अफजली ने दी. मौलाना साहब ने कहा कि पाक रमजान की शुरुआत 29 को चांद देखने के बाद की जाती है. इमारते शरिया द्वारा पुख्ता प्रमाण के बिना बुधवार को चांद दिखने की घोषणा कर बहावी सोच को माननेवालों के लिए रोजे की इजाजत दे दी.

जबकि 29 की चांद बिहार सहित आस-पास के किसी भी राज्यों में दिखायी नहीं देने के कारण 30वीं के बाद यानि शुक्रवार से सुन्नी विचारों को माननेवाले लोग रोजा रखेंगे. उन्होंने कहा कि चांद देखने की पुख्ता सूचना नहीं मिलने पर रोजा शुरू करना उचित नहीं है. जल्दबाजी में रोजा शुरू करने से बेहतर है कि खुद की आंखों से चांद देखने के बाद रोजा शुरू किया जाये. इधर, हाट पर मिर्जापुर, अंसारनगर, मिरदाहटोली सहित अन्य मुहल्लों में गुरुवार से ही रोजा रखनेवालों की संख्या अधिक दिखी. सुबह में सेहरी व शाम में इफ्तार के लिए उत्साह के साथ लोगों ने भाग लिया.

बकरखानी काे चाहिए तंदूर की सही आंच
बकरखानी बनाने के लिए अपनी-अपनी तकनीक है. नर्म और करारे बकरखानी के लिए तंदूर को विशेष रूप से बनाना पड़ता है. मैदा को सही आकार में गूंथने के बाद इसे सही आंच पर पकाया जाता है. सूखे मेवे डालने से इसका स्वाद और अच्छा हो जाता है.
मो. अखलाख, बकरखानी, प्वाइंट
बकरखानी की डिमांड दूसरे जिलों में भी खूब होती है. तैयार माल को मांग के अनुसार दूसरे जिलों में भेजा जाता है. रमजान के समय इसकी अधिक डिमांड हो जाती है. लोग खासकर सेहरी के लिए इसे पसंद करते हैं.
मो. मुन्ना, बावर्ची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन