मखाने से बनाएं टेस्टी डिशेज, इन 4 रेसिपी आइडियाज को करें ट्राई

मखाना रेसिपी आइडियाज (AI Image)
Makhana Recipe Ideas: आपके भी घर में मखाने पड़े हुए हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि इससे क्या बनाया जाए तो आप यहां मखाना से बनने वाली रेसिपी आइडियाज के बारे में जान सकते हैं.
Makhana Recipe Ideas: आप भी अक्सर मखाना को भुनकर और हल्के मसालों के साथ शाम के नाश्ते में खाते होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मखाना से सिर्फ स्नैक्स ही नहीं है, बल्कि कई टेस्टी रेसिपी भी तैयार कर सकते हैं. इस आर्टिकल आप मखाने से तैयार होने वाले 4 रेसिपी आइडियाज के बारे में जान सकते हैं. ये रेसिपीज स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बनाने में आसान भी हैं.
मखाना रायता बनाएं
अगर आप भी खाने के साथ रायता खाना पसंद करते हैं तो मखाना रायता को ट्राई कर सकते हैं. दही में हल्का भुना मखाना, भुना जीरा और नमक मिलाएं. लाल मिर्च पाउडर को भी डाल दें. ऊपर से धनिया पत्ती डालकर सर्व करें.
मखाना करी तैयार करें
मखाना से स्वादिष्ट करी भी बनाई जा सकती है. इसके लिए टमाटर, प्याज और मसालों से ग्रेवी तैयार करें और इसमें हल्के भुने हुए मखाने डालकर कुछ देर पका लें. इस करी को रोटी, पराठा या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.
मखाना चाट तैयार करें
अगर आपको कुछ चटपटा खाना पसंद है तो चाट एक अच्छा ऑप्शन है. आप मखाना चाट ट्राई कर सकते हैं. इसके लिए मखाने को भूनें. भुने हुए मखानों में उबले आलू, प्याज, टमाटर, हरी चटनी, इमली की चटनी और चाट मसाला मिलाएं. ऊपर से हरा धनिया और सेव डालें. मखाना चाट को तुरंत सर्व करें.
मखाना लड्डू बनाएं
मीठे में आप मखाना का इस्तेमाल करके लड्डू तैयार कर सकते हैं. मखाना लड्डू एक टेस्टी मिठाई है. मखानों को घी में भूनकर पीस लें और इसमें आप गुड़, ड्राई फ्रूट्स और थोड़ा सा घी मिलाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें.
यह भी पढ़ें: Sindhi Dal Pakwan Recipe: घर आए मेहमानों को खिलाइए ये खास डिश, हर कोई करेगा तारीफ
यह भी पढ़ें: Sabudana Recipe: व्रत वाले बोरिंग खिचड़ी को कहें बाय,ट्राई करें ये वायरल ब्लू साबूदाना मोमोस रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










