बालों के लिए बनाएं होममेड रोजमेरी वॉटर, आंचल जैन ने शेयर किया तरीका

होममेड रोजमेरी वॉटर (फोटो : इंस्टाग्राम @aanchalnavneetjain)
Homemade Rosemary Water: बालों की देखभाल करने के लिए आप घर पर होममेड रोजमेरी वॉटर बना सकते हैं. इसे बनाने का तरीका क्रिएटर आंचल जैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @aanchalnavneetjain पर शेयर किया है.
Homemade Rosemary Water: अगर आप बाजार में मिलने वाले महंगे और केमिकल हेयर प्रोडक्ट्स से बचकर बालों की नेचुरल केयर करना चाहते हैं, तो रोजमेरी वॉटर इस्तेमाल कर सकते हैं. मार्केट में मिलने वाला रोजमेरी वॉटर बहुत महंगे होते हैं इसलिए आज हम आपको इसे घर पर ही आसानी से बनाने का तरीका बताएंगे. बालों की देखभाल के लिए इसे इस्तेमाल करना अच्छा होता है.
होममेड रोजमेरी वॉटर बनाने का तरीका क्या है?
- सबसे पहले आप रोजमेरी के पत्ते लें. अब एक गिलास पानी लेना है और इसे एक पैन में डालना है. इसके साथ आप पानी में रोजमेरी के पत्ते भी डाल दें. इस पैन को आप गैस पर बिल्कुल धीमी आंच पर 7 मिनट के लिए रख दें.
- जब ये उबलने लगेगा तब पानी का कलर बदलने लगेगा. अब इसे एक गिलास में निकाल लें, फिर ठंडा होने के लिए कुछ देर छोड़ दें.
- इसके बाद आप इसे एक स्प्रे बोतल में डाल दें.
होममेड रोजमेरी वॉटर कैसे इस्तेमाल करें?
- इसे रोज दिन में एक बार पूरे बाल में अच्छे से स्प्रे करें. ये पानी 10-15 दिन तक आराम से यूज कर सकते हैं, जब ये खत्म हो जाए तब आप फिर से इसे बना लें. बालों में स्प्रे करने के बाद आप इसे 2 मिनट तक अच्छे से मसाज करें, जिससे रोजमेरी वॉटर पूरी तरह अच्छे से स्कैल्प में लग जाए.
- पैकेट वाले रोजमेरी इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप इसे 2 चम्मच डालें.
यह भी पढ़ें: बाल झड़ने से हैं परेशान? ट्राई करें हिमांशी का बताया हेयर फॉल कंट्रोल ऑयल
यह भी पढ़ें: Summer Hair Care: गर्मियों में बाल ऐसे चमकेंगे जैसे लगेगा कि पार्लर से आए हैं, ट्राई करें ये बेस्ट टिप्स
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










