ePaper

Summer Hair Care: गर्मियों में बाल ऐसे चमकेंगे जैसे लगेगा कि पार्लर से आए हैं, ट्राई करें ये बेस्ट टिप्स

Updated at : 11 Apr 2025 3:28 PM (IST)
विज्ञापन
hair care tips

hair care tips

Summer Hair Care: गर्मियों में बालों की देखभाल करना बहुत जरूरी है, क्योंकि तेज धूप, पसीना, धूल और गर्म हवाएं बालों को रूखा और कमजोर बना सकती हैं. ऐसे में आज हम खास टिप्स लेकर आए है, जो गर्मी के दिन में बाल को हेल्दी रखने में मदद करेगा.

विज्ञापन

Summer Hair Care: गर्मियों में सिर्फ त्वचा की नहीं, बल्कि बालों की देखभाल भी जरूरी होती है. तेज धूप, गर्म हवाएं और गर्मी के कारण पसीना बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. सिर में पसीने की वजह से गंदगी जमा हो जाती है, जिससे डैंड्रफ, खुजली और बाल झड़ने जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. अगर बालों की सही देखभाल नहीं किया जाए तो ये बेजान और कमजोर हो जाते हैं. इसलिए, आज हम आपके लिए कुछ खास घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं, जो बालों को गर्मियों में भी हेल्दी और सुरक्षित रखने में मदद करेगा. इन आसान उपायों को अपनाकर आप अपने बालों को गर्मियों में भी सुंदर और मजबूत रख सकते हैं. 

हफ्ते में 3 से 4 बार बालों को धोएं (Summer Hair Care in Hindi)

गर्मी के कारण अक्सर पसीने और धूल की वजह से स्कैल्प जल्दी गंदा हो जाता है. जिससे बाल कमजोर होने लगते हैं इसके लिए आपको हफ्ते में 4 बार हेयर वॉश करना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: सर्दियों में टपा टप बेर की तरह झड़ रहे बाल, तो ऐसे करें देखभाल

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: बालों का झड़ना रोकने के लिए अपनाएं ये कारगर उपाय, मिलेंगे फायदे 

धूप से बाल का बचाव

जब भी आप धूप में निकाल रहे है, तो छाता और स्टॉल का इस्तेमाल जरूर करें. इससे आपके बाल में धूप नहीं आएगा और आपके बाल बेजान नहीं होंगे. 

पानी खूब पिएं  

डिहाइड्रेशन से भी बाल ड्राई और खराब हो जाते हैं. इसके लिए आप दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी पिए और खुद को हाइड्रेट रखें. 

बालों को बांध कर रखें 

धूप में निकलने से पहले आप अपने बालों को बांध लें. खुला बाल रखने से बाहर की हवा के कारण आपके बाल खराब हो सकते है और झड़ने भी लगते हैं. 

बालों में मास्क लगाएं 

आप अपने बाल को हेल्दी रखने के लिए एलोवेरा का मास्क, नारियल तेल और दही का मास्क बनाकर लगा सकते हैं. ये नेचुरल तरीके से बालों को खूबसूरती बनाए रखता है.  

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: सर्दियों में बालों की समस्या को दूर करेगा एलोवेरा, जानें मिलने वाले फायदों के बारे में

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola