ePaper

Hair Care Tips: सर्दियों में बालों की समस्या को दूर करेगा एलोवेरा, जानें मिलने वाले फायदों के बारे में 

Updated at : 20 Jan 2025 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
Aloe vera gel

Aloe Vera gel

Hair Care Tips: बालों की देखभाल के लिए हम कई सारे उपाय अपनाते हैं. एक ऐसा ही उपाय है एलोवेरा जेल का इस्तेमाल. इसका उपयोग आपकी बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है.

विज्ञापन

Hair Care Tips: घने और लंबे बाल पाना हम सभी की चाहत होती है. सर्दियों के मौसम में बालों की देखभाल ठीक से नहीं हो पाती है. इसका परिणाम बाल शुष्क और बेजान नजर आने लगते हैं. बालों को मजबूत बनाने के लिए कई सारे हेयर प्रोडक्टस का इस्तेमाल भी किया जाता है जो हमारे बालों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. आप अपनी बालों की देखभाल करने के लिए आसानी से मिलने वाले एलोवेरा का उपयोग कर सकते हैं. इसके इस्तेमाल से आपके बालों को कोई नुकसान भी नहीं होगा. एलोवेरा में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो हमारे बालों के लिए फायदेमंद है. इसमें कई पोषक तत्व जैसे जैसे विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट, एंजाइम और अमीनो एसिड मिलते हैं. तो जानते हैं एलोवेरा जेल से मिलने वाले फायदों के बारे में. 

स्कैलप की खुजली से आराम 

ठंड के दिनों में बालों में नमी कम हो जाती है. जिसके वजह से बालों के नीचे वाली त्वचा ड्राई हो जाती है. डैंड्रफ की समस्या के कारण भी स्कैलप में खुजली होने लगती है. इन सब से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जेल को अपने बालों पर लगाएं और थोड़ी देर रखने के बाद धो लें. इसके इस्तेमाल से आपको खुजली से आराम मिलेगा. 

हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: सर्दियों में टपा टप बेर की तरह झड़ रहे बाल, तो ऐसे करें देखभाल

यह भी पढ़ें: White Hair: बालों की बनी रहेगी काली रंगत, अब नहीं होंगे सफेद, बस डाइट में शामिल करें ये चीजें

बालों को मजबूत बनाता है

एलोवेरा में पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे विटामिन, मिनरल्स, एंजाइम हमारे बालों को मजबूती प्रदान करने के साथ इनको बढ़ने में भी मदद करता है. इसके इस्तेमाल से आपके बालों की ग्रोथ अच्छे तरीके से होगी. 

बालों के लिए मॉइस्चराइजर 

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल आप बालों को  मॉइस्चराइज करने के तौर पर कर सकते हैं. इसके इस्तेमाल से आपके बाल मुलायम और चमकदार दिखाई देने लगते हैं. 

रूखे बालों से राहत 

बालों में पोषण की कमी और इसकी देखभाल में लापरवाही के कारण अक्सर बाल रूखे हो जाते हैं. दो मुहें बालों की समस्या से भी कई लोग परेशान रहते हैं. अगर आपको भी बालों की ये समस्या है तो आप अपने बालों में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें. 

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: ठंड में अब नहीं झड़ेगा बाल, गिरने से बचाना हुआ आसान, बस अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य पिछले एक साल से प्रभात खबर के साथ जुड़ी हुई हैं. यहां वे लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को आसान और रोचक तरीके से पेश करना पसंद है. फैशन, ब्यूटी, फूड और होम टिप्स जैसे टॉपिक्स पर लिखने में खास रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola