ePaper

Hair Care Tips: ठंड में अब नहीं झड़ेगा बाल, गिरने से बचाना हुआ आसान, बस अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

Updated at : 15 Dec 2024 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
Hair Fall

बालों को टूटने से बचाएगा ये घरेलू नुस्खा

Hair Care Tips: कुछ घरेलू नुस्खे हैं, जिनकी मदद से बालों के गिरने के समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.

विज्ञापन

Hair Care Tips: ठंड के मौसम में स्किन के रूखी सूखी और बेजान होने की समस्या होने लगती है. इन दिनों स्कैल्प रूखा हो जाता है. जिसकी वजह से बालों के झड़ने की समस्या शुरू हो जाती है. इसके अलावा ड्राई होने के कारण बालों में डैंड्रफ, खुजली की समस्या हो जाती है. ऐसे परिस्थिति में हमें बालों का विशेष ख्याल रखने की जरुरत होती है. कुछ घरेलू नुस्खे हैं, जिनकी मदद से इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि ये घरेलु नुस्खे कौन से हैं.

Also Read: White Hair: बालों की बनी रहेगी काली रंगत, अब नहीं होंगे सफेद, बस डाइट में शामिल करें ये चीजें

Also Read: Beauty Tips: चेहरे की खोई रंगत को वापस लाएगा चुकंदर और गुलाब का ब्लश, जानें बनाने की विधि

हेयर ड्रायर से न सुखाएं बाल

ठंड के दिनों में बालों को टूटने और झड़ने से बचाने के लिए एक बात का खास ख्याल रखने की जरुरत होती है. इन दिनों में बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. बालों को नेचुरल तरीके से सुखाना चाहिए.

तेल से करें मसाज

सर्दियों के मौसम में स्कैल्प में नमी और पोषण बरकरार रखने की जरुरत होती है. ऐसे में हमें इसके लिए आयुर्वेदिक तेल से मसाज करना चाहिए. यह बालों पर एक प्रोटेक्टिव लेयर तैयार करता है. जिसकी वजह से बाल टूटने और झड़ने की समस्या नहीं होगी.

गर्म पानी से न धोएं

ठंड में बालों को गर्म पानी से धुलने से बचना चाहिए. अगर इसका इस्तेमाल किया जाता है तो यह बाल और स्कैल्प से नेचुरली ऑयल खत्म हो जाती है. जिसकी वजह से बाल गिरने की समस्या हो जाती है.

कंघी से पहले ये बात ध्यान रखें

बाल जब तक पूरी तरह से सूख न जाए तब तक कंघी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि गीले बाल कमजोर होने के कारण आसानी से झड़ने और टूटने लगते हैं . जिसकी वजह से हेयर लॉस की समस्या होने लगती है. ऐसे में सूखने के बाद ही कंघी करनी चाहिए.

हेल्दी डाइट लें

बालों को टूटने और झड़ने से बचाने के लिए अजवाइन, पुदीना, तुलसी, आंवला, अदरक, हल्दी और जीरा की मदद से तैयार किए गए ड्रिंक का सेवन करना चाहिए. इसमें मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं.

Also Read: Healthy Foods: बच्चे का शरीर बन गया हड्डियों का ढांचा तो खिलाएं ये सुपरफूड्स, शरीर हो जाएगी तंदुरुस्त

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola