''मां जीवन की आशा पुस्तक'' को राज्य युवा प्रतिभा साहित्य गौरव सम्मान

Updated at : 17 Mar 2018 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
''मां जीवन की आशा पुस्तक'' को राज्य युवा प्रतिभा साहित्य गौरव सम्मान

साहित्यकार राशि सिन्हा को उनकी लेखनी के लिए किया गया सम्मानित नवादा नगर : ‘मां जीवन की आशा’ पुस्तक को अखिल भारत हिंदु महासभा के द्वारा राज्य की श्रेष्ठ पुस्तक के रूप में चयनित करते हुए किताब की लेखिका राशि सिन्हा को नवोदित युवा प्रतिभा साहित्य गौरव सम्मान 2018 से सम्मानित किया गया. साहित्यकार राशि […]

विज्ञापन

साहित्यकार राशि सिन्हा को उनकी लेखनी के लिए किया गया सम्मानित

नवादा नगर : ‘मां जीवन की आशा’ पुस्तक को अखिल भारत हिंदु महासभा के द्वारा राज्य की श्रेष्ठ पुस्तक के रूप में चयनित करते हुए किताब की लेखिका राशि सिन्हा को नवोदित युवा प्रतिभा साहित्य गौरव सम्मान 2018 से सम्मानित किया गया. साहित्यकार राशि सिन्हा की मां की तबीयत खराब होने की वजह से आयोजकों ने पटना के बजाय नवादा में ही पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया. अखिल भारत हिंदू महासभा की बिहार इकाई द्वारा राशि सिन्हा को उनकी पुस्तक मां जीवन का आशा के लिए यह सम्मान मिला. संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्याम श्यामल ने कहा कि उनकी संस्था समाज में राष्ट्रवाद फैलाने के साथ कला,
साहित्य आदि के क्षेत्र में बेहतर करनेवालों को सम्मानित करने का काम करती है. ‘नवोदित युवा प्रतिभा साहित्य गौरव सम्मान 2018’ के लिए राज्य में जन्मीं तथा वर्तमान समय में पानीपत में रह रही लेखिका राशि सिन्हा को उनकी बेहतर लेखनी के लिए सम्मानित किया गया है. कार्यक्रम में संस्थान के महेश कुमार वर्मा, गौरव कुमार आदि ने कहा कि मां को समर्पित इस किताब में काव्य की नयी सोंच दिखती है. कार्यक्रम में लेखिका ने कहा कि वह निरंतर लेखन कार्य से जुड़ी हुई है.
पत्र-पत्रिकाओं में राष्ट्रीय स्तर पर कई आलेख आदि देने के बाद मां को समर्पित करते हुए काव्य संग्रह लिखे हैं, जो बुक स्टॉल के अलावा कई ऑनलाइन शॉप में भी आसानी से उपलब्ध हैं. पिछले महीने बेस्ट सेलर के रूप में चुनी गयी इस किताब को राज्य स्तरीय सम्मान मिलना गौरव की बात है. कार्यक्रम में लेखिका की मां आशा लता सिन्हा आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन