आठ को दूल्हे को विदा कर ले जायेगी दुल्हन

हिसुआ (नवादा) : सोमवार से हिसुआ के सिंधौली गांव में अनोखी शादी की शुरुआत हुई. बिना दहेज के इस शादी का नाम सामाजिक परिवर्तन विवाह दिया गया है. सोमवार को गया जिले के लड़की पक्ष को लड़केवाले तिलक-फलदान करने गये. आठ मार्च को कन्या बरात लेकर हिसुआ पहुंचेगी और सामाजिक परिवर्तन विवाह करेगी. विवाह पंडित […]
हिसुआ (नवादा) : सोमवार से हिसुआ के सिंधौली गांव में अनोखी शादी की शुरुआत हुई. बिना दहेज के इस शादी का नाम सामाजिक परिवर्तन विवाह दिया गया है. सोमवार को गया जिले के लड़की पक्ष को लड़केवाले तिलक-फलदान करने गये. आठ मार्च को कन्या बरात लेकर हिसुआ पहुंचेगी और सामाजिक परिवर्तन विवाह करेगी.
विवाह पंडित जी के मंत्रोच्चारण से नहीं आम लोगों के आशीर्वाद से होगी. हिसुआ के सिंधौली गांव निवासी मोसाफिर कुशवाहा के पुत्र पंकज कुमार और गया के अतरी थाना क्षेत्र के मौलानगर निवासी रामाशीष प्रसाद की पुत्री कुमारी अनमेहा की बिना दहेज की अनोखी शादी हो रही है. मोसाफिर कुशवाहा व उनके परिवारवाले बताते हैं कि वे लोग लड़की को तिलक-फलदान करने जा रहे हैं. वहां से कन्या पक्षवाले बरात लेकर आयेंगे और सिंधौली में शादी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




