ईरान-इजरायल टकराव का असर, तेल 114 डॉलर पार, गैस भी महंगी

Updated at : 19 Mar 2026 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
Crude Oil-Gas Price

दुनिया की 20% तेल सप्लाई पर असर (फोटो -Canva)

Crude Oil-Gas Price : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच तेल और गैस की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है. QatarEnergy के LNG प्लांट पर हमले और Strait of Hormuz में बाधा के चलते वैश्विक सप्लाई पर खतरा मंडरा रहा है, जिससे ऊर्जा संकट की आशंका बढ़ गई है.

विज्ञापन

Crude Oil-Gas Price : पश्चिम एशिया में जारी टकराव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है. इजरायल के हमले और उसके जवाब में ईरान की कार्रवाई के बाद तेल और गैस बाजार में जबरदस्त उथल-पुथल मच गई है. इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है, खासकर ऊर्जा कीमतों पर.

तेल-गैस कीमतों में तेज उछाल

हालात बिगड़ने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. ब्रेंट क्रूड 6% से ज्यादा उछलकर करीब 114 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया. यूरोप में गैस के दाम करीब 30% तक बढ़ गए, जबकि ब्रिटेन में भी 20% से ज्यादा की तेजी देखी गई.

कतर की कंपनी QatarEnergy ने बताया कि रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में LNG और GTL प्लांट पर मिसाइल हमले हुए, जिससे भारी नुकसान हुआ और आग भी लगी, हालांकि बाद में उसे काबू में कर लिया गया.

Strait of Hormuz बना बड़ा खतरा

सबसे ज्यादा चिंता Strait of Hormuz को लेकर है. यह दुनिया का एक अहम तेल मार्ग है, जहां से करीब 20% वैश्विक तेल सप्लाई गुजरती है. मौजूदा हालात में यहां टैंकरों की आवाजाही काफी प्रभावित हुई है. अगर यह रास्ता लंबे समय तक बाधित रहा, तो पूरी दुनिया में तेल की सप्लाई पर बड़ा असर पड़ सकता है और कीमतें और बढ़ सकती हैं.

हालात और बिगड़े तो ‘ग्लोबल संकट’

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह संघर्ष खाड़ी क्षेत्र से बाहर फैलता है और दूसरे देशों के तेल-गैस इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जाता है, तो हालात काबू से बाहर हो सकते हैं. ईरान की Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने हमलों की जिम्मेदारी ली है.

जबकि Donald Trump ने चेतावनी दी है कि अगर कतर की ऊर्जा सुविधाओं पर फिर हमला हुआ, तो अमेरिका सख्त कार्रवाई करेगा. कुल मिलाकर, यह संकट अब सिर्फ क्षेत्रीय नहीं रहा, बल्कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और कीमतों के लिए बड़ा खतरा बन गया है. अगर हालात नहीं सुधरे, तो आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में और तेज उछाल देखने को मिल सकता है.

Also Read: इजरायल ने ईरान के ‘गैस खजाने’ साउथ पार्स पर बरसाए बम, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola