मुजफ्फरपुर में बच्चों की मौत ने किया मर्माहत, होली नहीं मनायेंगे : गिरिराज
Updated at : 28 Feb 2018 3:29 AM (IST)
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम परिसदन में कार्यकर्ताओं व जिला प्रशासन के अधिकारियों से की मुलाकात नवादा नगर : स्कूल से घर जा रहे बच्चों की सड़क दुर्घटना में मौत से हम मर्माहत हैं. इस साल रंगों की होली नहीं मनायेंगे.यह बातें केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा. भाजपा कार्यालय में आयोजित हो […]
विज्ञापन
सोमवार की देर शाम परिसदन में कार्यकर्ताओं व जिला प्रशासन के अधिकारियों से की मुलाकात
नवादा नगर : स्कूल से घर जा रहे बच्चों की सड़क दुर्घटना में मौत से हम मर्माहत हैं. इस साल रंगों की होली नहीं मनायेंगे.यह बातें केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा. भाजपा कार्यालय में आयोजित हो रहे होली समारोह में गिरिराज सिंह पहुंचे लेकिन बिना रंग गुलाल लगाये कार्यकर्ताओं से मिलकर वापस लौट गये. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं से मिलकर नई ताकत मिलती है.इसी ताकत ने हमें एस अवसर पर आने को मजबूर किया है. आज कार्यकर्ताओं से मिलने आये हैं.
केंद्रीय मंत्री सोमवार की देर शाम नवादा पहुंचने के बाद परिसदन में कार्यकर्ताओं व जिला प्रशासन के अधिकारियों से भेंट किया. परिसदन में सुबह में भी वे आमलोगों व कार्यकर्ताओं से मिलकर स्थानीय समस्याओं को जाना तथा संबंधित अधिकारियों से बात कर उसे दुर करने की बात कही.सामाजिक परिवेश में असंतुलित हो रही जनसंख्या वृद्धि,स्थानीय समस्याओं के निपटारे,सोलर चरखा को रोजगार की ताकत बनाने जैसे मुद्दों पर इन्होंने गंभीर चर्चा की. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिनों के लिए अपने संसदीय क्षेत्र आने के बाद अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. कई कार्यकर्ताओं के परिजनों की शादी समारोह आदि में भी भाग लिये. जिला भाजपा कार्यालय में होनेवाले होली मिलन
समारोह में केंद्रीय मंत्री के शामिल होने की सूचना पूर्व में दिया गया था, लेकिन केंद्रीय मंत्री ने नवादा आने के बाद होली नहीं मनाने की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य के एक हिस्से में सड़क दुर्घटना में नौ बच्चों की मौत व 19 घायल हुए हैं. ऐसे में होली का उत्सव मनाना मेरे लिए शोभा नहीं देता है. कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बब्लू सिंह, सांसद प्रतिनिधि बिट्टू शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष विनय कुमार,नवीन केसरी आदि के अलावा अन्य कार्यकर्ता सक्रियता के साथ जुटे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




