ट्रेन पर महिला यात्री से बाली छीनी, जख्मी

Updated at : 22 Feb 2018 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन पर महिला यात्री से बाली छीनी, जख्मी

नवादा : बुधवार की सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आमीपुर निवासी रामानंद चौधरी की 48 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी से उचक्कों ने उसके सोने की बाली झपट ली़ इससे महिला का कान फट गया़ वह लहुलुहान हो गयी़ जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है़ बताया जाता है कि […]

विज्ञापन

नवादा : बुधवार की सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आमीपुर निवासी रामानंद चौधरी की 48 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी से उचक्कों ने उसके सोने की बाली झपट ली़ इससे महिला का कान फट गया़ वह लहुलुहान हो गयी़ जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है़ बताया जाता है कि सुशीला देवी गया से नवादा के लिए गया रेलवे स्टेशन पर नवादा आनेवाली ट्रेन पर सवार हुई थी.वह खिड़की के पास बैठी हुई थी़ ट्रेन जैसे ही शहीद ईश्वरचंद चौधरी हॉल्ट के पास पहुंची वैसे ही घात लगाये उचक्कों ने महिला की कनबाली छीन कर चलती ट्रेन से कूद गया़ महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है़ महिला ने बताया कि घटना की जानकारी नवादा रेल थाना पुलिस को भी दे दी गयी है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन