उपद्रव मामले में एक हजार अज्ञात लोगों पर केस दर्ज, गिरफ्तार छात्रों को भेजा गया जेल
Updated at : 07 Feb 2018 5:07 AM (IST)
विज्ञापन

बेरोजगार संगठन के नाम से जुटा था छात्रों का हुजूम समाहरणालय में घुस कर उपद्रव करने की यह दूसरी घटना नवादा : सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे बेराजगार संगठन के नाम से जुटे छात्रों द्वारा किया गये उपद्रव मामले में नगर थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है़ इस मामले में पुलिस ने […]
विज्ञापन
बेरोजगार संगठन के नाम से जुटा था छात्रों का हुजूम
समाहरणालय में घुस कर उपद्रव करने की यह दूसरी घटना
नवादा : सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे बेराजगार संगठन के नाम से जुटे छात्रों द्वारा किया गये उपद्रव मामले में नगर थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है़ इस मामले में पुलिस ने नौ छात्रों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. इसमें जिले के विभिन्न इलाकों के लोग शामिल थे़ प्राथमिकी में एक हजार आज्ञात लोगों को भी शामिल किया गया है़ नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अंजनी कुमार के द्वारा कांड संख्या 72/18 में भादवि की धारा 147/149/337/338/353/427/188 एवं 3/4 लोक संपत्ति विरूपण अधिनियम 1984 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया गया है़
साथ ही अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है़ इसके अलावा जेल जाने वालों से भी पूछताछ की गयी है़ समाहरणालय में चढ़कर उपद्रव करने व रोड़ेबाजी की यह दूसरी बड़ी वारदात नवादा में हुई है़ इसके पूर्व भी वर्ष 2011 में संजय वर्मा हत्याकांड को लेकर लोग उग्र होते हुए समाहरणालय पर चढ़कर रोड़ेबाजी की थी.
जेल जानेवालों में जिले के कई क्षेत्रों के लोग शामिल
इधर, गैर संगठन के नाम से बेरोजगार संगठन का हवाला देकर सोमवार को जिस तरह से शहर में उपद्रव किया गया था उससे पूरे शहर में हड़कम्प मच गया था़ पुलिसिया कार्यवाई के बाद उपद्रवी छात्रों को खदेड़ने के दौरान गिरफ्तार 9 छात्रों में विकास कुमार, नवादा के गोवर्द्धन मंदिर मुहल्ला के रंजन कुमार, राजेंद्र कुमार, कौआकोल थाना क्षेत्र के सेखोदेवरा निवासी सत्येंद्र कुमार, गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अबोध कुमार, रजौली थाना क्षेत्र के होड़ला निवासी अंकित कुमार, नालंदा जिला के गिरियक निवासी प्रवीण कुमार, रजौली थाना क्षेत्र के मननपुर निवासी पिंटू कुमार व गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सरकंडा निवासी कुश कुमार शामिल है़ं समाहरणालय में तोड़-फोड़ करने से पूर्व नवादा स्टेशन पर जमालपुर गया अप 53615 ट्रेन पर भी पथराव किया गया था, जिसमें ट्रेन चालक मुकेश कुमार घायल हो गये थे और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी थी.
क्या कहते हैं अधिकारी
समाहरणालय में उपद्रव करनेवालों पर सख्त कार्रवाई होगी़ इसके साथ ही समाहरणालय की सुरक्षा में बढ़ोतरी की जायेगी. 16 चैनलों का सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा़ किसी भी व्यक्ति को विधि व्यवस्था में दखल देने का अधिकार नहीं है़
कौशल कुमार, डीएम नवादा
बगैर रजिस्टर्ड बैनर बेरोजगार संगठन के नाम से बिना किसी सूचना के सड़कों पर जुलुस निकालने का काम किया था़ इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में पथराव करने के बाद समाहरणालय पर भी तोड़-फोड़ किया गया़ जिसको लेकर पुलिस को हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा है़ इस घटना में 9 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजते हुए एफआईआर दर्ज किया गया है़ किसी को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है़ इस घटना के दौरान समाहरणालय में तैनात दंगा नियंत्रण दस्ता और सुरक्षा कर्मियों को रोकने के लिये बल प्रयोग करना पड़ा था़ इसमें कई नबालिग बच्चे भी शामिल हैं. इस घटना को लेकर समाहरणालय की सुरक्षा व्यवस्था और भी सख्त कर दिया जायेगा़
विकास बर्मन, एसपी, नवादा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




