बिहार : नवादा में मैजिक वाहन पलटने से तीन की मौत, 9 घायल

Updated at : 05 Feb 2018 4:34 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : नवादा में मैजिक वाहन पलटने से तीन की मौत, 9 घायल

नवादा : बिहार के नवादा जिले के बड़इल गांव के निकट आज एक टाटा मैजिक वाहन के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ढ में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि नौ व्यक्ति घायल हो गये. नगर थाना अध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की तत्काल पहचान नहीं हो […]

विज्ञापन

नवादा : बिहार के नवादा जिले के बड़इल गांव के निकट आज एक टाटा मैजिक वाहन के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ढ में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि नौ व्यक्ति घायल हो गये. नगर थाना अध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की तत्काल पहचान नहीं हो पायी है. मृतकों में एक महिला, एक पु​रुष और एक बच्ची शामिल हैं.

थानाध्यक्ष ने बताया कि गया की ओर से आ रही टाटा मैजिक वाहन का नवादा जिला मुख्यालय की ओर से आ रहे एक आॅटो रिक्शा को बचाने के प्रयास में संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे एक खड्ढ में पलट गया. अंजनी कुमार ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों में महिला और बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है. उन्होंने बताया कि पुरुष का शव अभी भी वाहन के नीचे दबा हुआ है जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन