ट्रक की चपेट में आने से शिक्षक की मौत, शोक
Updated at : 02 Feb 2018 4:53 AM (IST)
विज्ञापन

स्कूल से लौट रहे थे शिक्षक, ऐदल बिगहा मोड़ पर हुआ हादसा रजौली : एनएच 31 पर ऐदल बिगहा मोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुवार की शाम कैलाश प्रसाद के पुत्र शिक्षक सत्येंद्र प्रसाद अपने विद्यालय चमर बिगहा स्थित उत्क्रमित […]
विज्ञापन
स्कूल से लौट रहे थे शिक्षक, ऐदल बिगहा मोड़ पर हुआ हादसा
रजौली : एनएच 31 पर ऐदल बिगहा मोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुवार की शाम कैलाश प्रसाद के पुत्र शिक्षक सत्येंद्र प्रसाद अपने विद्यालय चमर बिगहा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय से अपने घर अमावां पंचायत के कैरीखाप गांव ग्लैमर मोटरसाइकिल संख्या डीएल 35 बीजे-2955 से जा रहे थे. उसी दौरान नवादा की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया़
इससे शिक्षक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. चालक ट्रक लेकर भाग गया़ मौत की खबर सुनते ही बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार ने दुख जताया़ उन्होंने बताया कि सत्येंद्र प्रसाद ईमानदारी से कर्तव्य का निर्वहन करते थे़ धमनी संकुल संसाधन केंद्र के सीआरसी सुशील कुमार दानी ने कहा कि शिक्षक की मौत से बहुत बड़ी क्षति हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही एसआई प्रेमनंदन झा व एसआई विजय सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए नवादा भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




