बिहार : दहेज हत्या के मामले में पति सहित 4 को उम्रकैद

नवादा :बिहारके नवादा में स्थानीय अदालत ने वर्ष 2014 में दहेज की मांग को लेकर एक महिला की हत्या के मामले में आज उसके पति, सास, ससुर और जेठ को उम्रकैद और पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई. लोक अभियोजक देवानंद प्रसाद ने बताया कि अतिरिक्त जिला न्यायधीश कौशलेश कुमार ने नवादा जिले के […]
नवादा :बिहारके नवादा में स्थानीय अदालत ने वर्ष 2014 में दहेज की मांग को लेकर एक महिला की हत्या के मामले में आज उसके पति, सास, ससुर और जेठ को उम्रकैद और पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई. लोक अभियोजक देवानंद प्रसाद ने बताया कि अतिरिक्त जिला न्यायधीश कौशलेश कुमार ने नवादा जिले के नरहट बाजार निवासी मंजू देवी की दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर वर्ष 2014 में हत्या करने मामले में पति गणेश साव, ससुर बालेश्वर साव, सास बच्ची देवी और जेठ दिनेशर साव को आज उम्रकैद और पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई.
मंजू देवी की नवादा जिले के नरहट बाजार निवासी गणेश साव से शादी 2013 में हुई थी. दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 21 नवंबर 2014 को आग लगाकर कर मारने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




