शैक्षणिक संस्थानों के लोगों से मांगा सहयोग

नवादा : पिछले वर्ष आयोजित मानव शृंखला में जिस प्रकार से निजी विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों ने न सिर्फ बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था बल्कि अपनी महत्वपूर्ण सामाजिक जबावदेही का भी निर्वहन किया था, उसी प्रकार इस वर्ष भी बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन के पक्ष में सक्रिय सहयोग अपेक्षित है. ये बातें जिला पदाधिकारी […]
नवादा : पिछले वर्ष आयोजित मानव शृंखला में जिस प्रकार से निजी विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों ने न सिर्फ बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था बल्कि अपनी महत्वपूर्ण सामाजिक जबावदेही का भी निर्वहन किया था, उसी प्रकार इस वर्ष भी बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन के पक्ष में सक्रिय सहयोग अपेक्षित है. ये बातें जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने समाहरणालय सभागार में 21 जनवरी को मानव शृंखला निर्माण को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित जिले के सभी निजी विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों के संचालकों से कहीं. उन्होंने मानव श्रृंखला के निर्धारित सभी 11 रूटों के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




