भूषण यादव की मौत नहीं, हत्या
Updated at : 16 Jan 2018 6:48 AM (IST)
विज्ञापन

गोविंदपुर : थाना क्षेत्र के माधोपुर चरकी पहाड़ के समीप रविवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में भूषण यादव की हुई मौत को परिजनो ने हत्या बताया है.मृतक भूषण यादव के छोटे भाई श्रवण कुमार ने थाना में आवेदन देकर हत्या होने की बात कही है. भूषण यादव की हत्या करने का आरोप अपने ही […]
विज्ञापन
गोविंदपुर : थाना क्षेत्र के माधोपुर चरकी पहाड़ के समीप रविवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में भूषण यादव की हुई मौत को परिजनो ने हत्या बताया है.मृतक भूषण यादव के छोटे भाई श्रवण कुमार ने थाना में आवेदन देकर हत्या होने की बात कही है. भूषण यादव की हत्या करने का आरोप अपने ही गांव करहरी के बब्लु कुमार तथा सुरेश प्रसाद पर लगाया है.
बताया कि आंगनबाड़ी सेविका के नियोजन को लेकर संजय यादव पिता बच्चु यादव के साथ कोर्ट में कई सालों से झमेला चल रहा था. उसकी हार हो गयी थी.इसी को लेकर संजय यादव ने बब्लु यादव को पैसा देकर भूषण यादव की हत्या करवा दिया गया.
भूषण यादव गोविंदपुर बाजार से अपने घर करहरी लौट रहे थे. इसी बीच चरकी पहाड़ के पास पहले से घात लगाये बैठे थे. बब्लु कुमार ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर बाइक रोका कर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष शिवनाथ राम ने बताया कि आवेदन ले लिया गया है. उच्च अधिकारी के आदेश आने के बाद प्राथमिकी दर्ज किया जायेगा. अभी जांच किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




