24 को ही करना होगा प्रतिमा का विसर्जन
Updated at : 13 Jan 2018 6:15 AM (IST)
विज्ञापन

25 को विसर्जन जुलूस निकालने पर होगा केस रजौली : बसंत पंचमी के अवसर पर रजौली में होनेवाली सरस्वती पूजा को लेकर शुक्रवार को रजौली थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अवधेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की बैठक में सीओ अशोक कुमार ने कहा कि रजौली थाना क्षेत्र […]
विज्ञापन
25 को विसर्जन जुलूस निकालने पर होगा केस
रजौली : बसंत पंचमी के अवसर पर रजौली में होनेवाली सरस्वती पूजा को लेकर शुक्रवार को रजौली थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अवधेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की बैठक में सीओ अशोक कुमार ने कहा कि रजौली थाना क्षेत्र में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना काफी होती है. इसके कारण प्रतिमा की संख्या काफी ज्यादा होती है. साथ ही पूजा-अर्चना करनेवाले अधिकतर छात्र होते हैं. उन्होंने कहा कि इस बार सरस्वती पूजा के मौके पर प्रतिमा स्थापित करने वाले सभी पूजा समितियों को लाइसेंस लेना जरूरी है. थाना क्षेत्र में लगभग 150 पूजा समितियां हैं. जिन पर जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवी व्यक्ति नजर रखें. इसके लिए जनप्रतिनिधियों को तत्पर रहना होगा. उन्होंने कहा कि दो दिनों में प्रतिमा का विसर्जन कर लेना है.
थानाध्यक्ष ने कहा कि 24 जनवरी को हर हाल में थाना क्षेत्र के सभी पूजा समितियों द्वारा स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन कर लेना है. उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को अगर कोई भी पूजा समिति प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकालेगा, तो समिति के सदस्यों पर सीओ की अनुशंसा पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जायेगी. मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनीता यादव, जदयू नेता अवधेश यादव, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि रवींद्र कुमार, रजौली पुर्वी सरपंच धनंजय कुमार, अमावां सरपंच मृत्युंजय कुमार सिंह,सरपंच दिलीप कुमार साव,राज कुमार दास,मिठू विश्कर्मा, धमनी सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद यादव, एस आई विजय सिंह, प्रेम नंदन झा समेत कई पंचायतों के मुखिया व पंच, सरपंच आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




