हत्या के विरोध में नवादा जमुई पथ को किया जाम

Updated at : 13 Jan 2018 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या के विरोध में नवादा जमुई पथ को किया जाम

थानाध्यक्ष के हस्तक्षेप पर आवागमन हुआ शुरू दो लोगों को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ पकरीबरावां : पुराना बस स्टैंड के समीप रहनेवाले कृष्णा कुमार की हत्या के विरोध में शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने नवादा-जमुई पथ को घंटों जाम कर आवागमन बाधित कर दिया. घटना की सूचना के बाद अंचलाधिकारी राजेश रंजन, […]

विज्ञापन

थानाध्यक्ष के हस्तक्षेप पर आवागमन हुआ शुरू

दो लोगों को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ
पकरीबरावां : पुराना बस स्टैंड के समीप रहनेवाले कृष्णा कुमार की हत्या के विरोध में शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने नवादा-जमुई पथ को घंटों जाम कर आवागमन बाधित कर दिया. घटना की सूचना के बाद अंचलाधिकारी राजेश रंजन, थानाध्यक्ष संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. आक्रोशित युवकों को समझा-बुझा कर पथ पर आवागमन बहाल कराया. बावजूद ग्रामीण हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करते रहे. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है.
उक्त मामले को लेकर दो परिवारों के बीच आपसी रंजिश पूर्व से ही है .इसको लेकर कृष्णा के चचेरे भाई प्रमोद यादव की बहन और भाभी को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने लायी है. जल्द ही हत्या के मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा. इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजन पुलिस से न्याय की गुहार कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन