बिहार : नवादा में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवार की मौत

Updated at : 04 Nov 2017 3:56 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : नवादा में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवार की मौत

नवादा : बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना अंतर्गत अमावा मोड़ के निकट बीती रात एक मोटरसाइकिल के एक ट्रक की चपेट में आ जाने से मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी. रजौली के प्रभारी थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर हुए इस हादसे में […]

विज्ञापन

नवादा : बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना अंतर्गत अमावा मोड़ के निकट बीती रात एक मोटरसाइकिल के एक ट्रक की चपेट में आ जाने से मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी. रजौली के प्रभारी थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर हुए इस हादसे में मरने वालों की पहचान दोक्ता गांव के निवासी धर्मेंद्र और रविंद्र के तौर पर हुई है.

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों की उम्र करीब 24 साल बतायी गयी है. संजीव ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब वे मोटरसाइकिल से अपने गांव जा रहे थे. उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन