जख्मों से भरी तस्वीर शेयर कर टूटे अनुराग डोभाल, पूछा- क्या फिर शुरू करूं नई जिंदगी?

Updated:
विज्ञापन

यूट्यूबर अनुराग डोभाल, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

यूट्यूबर अनुराग डोभाल अब अस्पताल से बाहर आकर उन्होंने अपनी चोटों की तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने फैंस से पूछा है कि क्या वह अपनी नई जिंदगी की शुरुआत फिर से करें.

विज्ञापन

बिग बॉस 17 से पहचान बनाने वाले यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अस्पताल से बाहर आने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी चोट की तस्वीरें शेयर की. उन्होंने कमर की एक फोटो पोस्ट की, जिसमें बड़े टांके और खरोंच साफ दिखाई दे रहे. इसके अलावा उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक पोल भी डाला, जिसका टाइटल था- “नई जिंदगी की शुरुआत देखोगे?” इस पोल में उन्होंने फैंस को दो ऑप्शन दिए- हां, अपना ब्लॉग और इंस्टाग्राम शुरू करें. दूसरा था- जैसा आपको सही लगे. इस तरह अनुराग ने अपनी नई शुरुआत से पहले अपने फॉलोअर्स की राय जानने की कोशिश की.

विज्ञापन

अनुराग डोभाल ने शेयर की ये तस्वीर

आईसीयू से बाहर आकर शेयर किया भावुक मैसेज

इससे पहले अनुराग ने एक पोस्ट में बताया कि अब वह आईसीयू से बाहर आ चुके हैं. उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर कर लिखा था, कभी सोचा नहीं था कि जिंदा रहूंगा जिस रास्ते पर गया था वहां से आना नामुकिन था. मेरे लिए ये सब एक चमत्कार से कम नहीं है. एक अनाथ हूं आज. मेरे को नहीं पता आगे क्या होगा क्या करूंगा. लेकिन एक नया जन्म मिला है तो कुछ तो सोचा होगा भगवान ने. बहुत सारे लोग परेशान हैं मेरे लिए. मैं फिलहाल आईसीयू से बाहर हूं और सुरक्षित हूं. शुक्रिया जो लोग साथ हैं और जिन लोगों ने मेरे लिए प्रार्थना की है, ये आप लोगों की प्रार्थना है जिसका कारण ये जन्म मिला है. बाकी भगवान भरोसे सब छोड़ दिया है.

अनुराग डोभाल के सुसाइड अटेम्प्ट की पूरी कहानी

पूरा मामला मार्च के पहले हफ्ते से शुरू हुआ, जब अनुराग डोभाल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसे उन्होंने अपना आखिरी वीडियो बताया. इस वीडियो में उन्होंने अपने माता-पिता और भाई कलाम पर मानसिक रूप से परेशान करने और टॉर्चर करने के आरोप लगाए. अनुराग का कहना था कि उनकी इंटरफेथ मैरिज को लेकर परिवार खुश नहीं था और उनकी पत्नी रितिका को घर में एंट्री तक नहीं दी गई, जिसके चलते दोनों को अलग रहना पड़ा. वीडियो के सामने आने के बाद उनके भाई कलाम ने कहा कि अनुराग सिर्फ व्यूज पाने के लिए करे रहे. 7 मार्च को अनुराग इंस्टाग्राम पर लाइव आए और उस दौरान वह कार चला रहे थे. लाइव में उन्होंने कहा कि वह खुद को पूरी तरह अकेला महसूस कर रहे हैं और उनके पास किसी को कॉल करने के लिए भी कोई नहीं बचा है. जिसके बाद उन्होंने अपनी कार की स्पीड बहुत तेज कर दी. उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हालांकि, समय रहते उन्हें बचा लिया गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola