1 अप्रैल से महंगी होंगी BMW की गाड़ियां, इन मॉडल्स के बढ़ेंगे दाम

Updated at : 20 Mar 2026 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
BMW X3

बीएमडब्ल्यू एक्स3 / फोटो- बीएमडब्ल्यू

अगर आप नई BMW कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. कंपनी ने ऐलान किया है, कि 1 अप्रैल से कुछ मॉडल्स की कीमत में 2% तक की बढ़ोतरी की जाएगी.

विज्ञापन

भारत में अगले महीने से लग्जरी कार खरीदना थोड़ा और महंगा होने वाला है. Audi और Mercedes-Benz के बाद अब BMW बनाने वाली BMW Group India ने भी अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. 1 अप्रैल से कंपनी BMW और MINI गाड़ियों की कीमतों 2% तक बढ़ोतरी करने वाली है. कंपनी का कहना है कि बढ़ती ट्रांसपोर्ट का खर्च (Logistics Cost) और महंगे कच्चे माल के कारण यह फैसला लिया गया है.

क्यों बढ़ाई जा रही हैं कीमतें?

BMW Group India के प्रेसिडेंट और CEO हर्दीप सिंह ब्रार के अनुसार, कंपनी भारत में लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है और लग्जरी सेगमेंट में मजबूत मांग बनी हुई है. लेकिन बढ़ती लागत और आर्थिक दबाव के कारण कीमतों में यह बदलाव जरूरी हो गया है. उन्होंने कहा कि इस फैसले के बावजूद कंपनी ग्राहकों को बेहतर परफॉर्मेंस, एडवांस टेक्नोलॉजी और प्रीमियम सर्विस देने के लिए डेडिकेटेड रहेगी.

भारत में कौन-कौन से BMW मॉडल मिलते हैं?

भारत में BMW के कई मॉडल लोकली बनाए जाते हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • BMW 2 Series Gran Coupe
  • BMW 3 Series Long Wheelbase
  • BMW 5 Series Long Wheelbase
  • BMW 7 Series
  • BMW X1, X3, X5, X7
  • BMW M340i
  • BMW iX1 Long Wheelbase

इसके अलावा, कंपनी कई प्रीमियम मॉडल्स को CBU (Completely Built-Up) यूनिट के रूप में भी बेचती है, जैसे:

  • BMW i5, i7, i7 M70, iX
  • BMW Z4 M40i
  • BMW M2 Coupe, M2 CS
  • BMW M4 Competition, M4 CS
  • BMW M5, M8 Competition Coupe
  • BMW XM (Plug-in Hybrid)
  • MINI Cooper S, Countryman, Convertible

BMW M2 CS: हाल ही में लॉन्च हुई पावरफुल कार

हाल ही में, BMW ने भारत में नई BMW M2 CS लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत 1.66 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है. यह M4 CS के बाद कंपनी की दूसरी CS-बैज वाली कार है, जिसमें ज्यादा पावर, कम वजन और बेहतर सस्पेंशन दिया गया है. इसमें 3.0-लीटर ट्विन-टर्बो इंजन मिलता है, जो 530 hp पावर और 650 Nm टॉर्क देता है. यह कार 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार 3.8 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 302 किमी/घंटा है.

यह भी पढ़ें: 900Km रेंज और दमदार फीचर्स के साथ अनवील हुई BMW i3 इलेक्ट्रिक सेडान

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola