कटहल से तैयार करें स्वाद से भरपूर ये 4 टेस्टी डिशेज 

Updated at : 20 Mar 2026 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
Kathal Recipe Ideas

कटहल से बनी हुई रेसिपी (AI generated Image)

Kathal Recipe Ideas: अगर आप भी सिर्फ कटहल की मसालेदार सब्जी खाकर ऊब गए हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए हैं. यहां से आप कटहल से बनने वाली रेसिपीज के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

Kathal Recipe Ideas: कटहल एक ऐसी खास सब्जी है जिससे अलग-अलग तरह के टेस्टी डिश तैयार की जा सकती हैं. आइए बताते हैं आपको इस आर्टिकल में कटहल से बनने वाली कुछ स्वादिष्ट रेसिपीज आइडिया के बारे में, जिसे आपको घर पर बनाकर जरूर ट्राई करना चाहिए. 

कटहल के कोफ्ते

कटहल के कोफ्ते बनाने के लिए पहले कच्चे कटहल को टुकड़ों में काटकर नमक और हल्दी डालकर उबाल लें, फिर पानी निकालकर अच्छे से मैश करें. अब इसमें बारीक कटा प्याज, अदरक-लहसुन, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला और थोड़ा बेसन या कॉर्नफ्लोर डालकर अच्छे से मिलाएं. इसके छोटे-छोटे गोल कोफ्ते बनाकर तेल में तल लें. अब ग्रेवी के लिए कढ़ाई में तेल गरम करें, उसमें जीरा डालें, फिर प्याज को अच्छे से भूनें. इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर भूनें, फिर टमाटर की प्यूरी, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छे से पकाएं. चाहें तो थोड़ा काजू पेस्ट या दही डाल सकते हैं. अब पानी डालकर ग्रेवी तैयार करें और तले हुए कोफ्ते डालकर 5–7 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. ऊपर से गरम मसाला और हरा धनिया डालकर सर्व करें. 

कटहल का अचार 

सबसे पहले कच्चा कटहल तेल लगाकर काटें. फिर इसे टुकड़ों में काटकर हल्का नमक और हल्दी डालकर 5–7 मिनट उबाल लें. उबालने के बाद इसे पूरी तरह सूखा लें. अब कढ़ाई में सरसों का तेल अच्छी तरह गरम करें और ठंडा कर लें. एक बड़े बर्तन में कटहल के टुकड़े लें और उसमें सौंफ, दरदरी मेथी, कलौंजी, मोटी पिसी हुई राई (सरसों), हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें. अब इसमें ठंडा किया हुआ सरसों का तेल इतना डालें कि सारे टुकड़े डूब जाएं. इसे कांच के जार में भरकर 5–7 दिन धूप में रखें और रोज हल्का हिलाएं. एक हफ्ते बाद अचार पूरी तरह तैयार हो जाता है. 

कटहल के पकौड़े

उबले हुए कटहल को हल्का-सा मैश करें. अब एक बाउल में बेसन लें और उसमें नमक, लाल मिर्च, हल्दी, अजवाइन, थोड़ा सा चावल का आटा और हरी मिर्च-अदरक डालें. इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बनाएं. अब इस घोल में कटहल मिलाएं. कढ़ाई में तेल गरम करें और हाथ या चम्मच से छोटे-छोटे पकौड़े डालें. इसे धीमी आंच पर अच्छे से तलकर निकाल लें. 

कटहल की बिरयानी  

कटहल की बिरयानी बनाने के लिए पहले कच्चे कटहल को टुकड़ों में काटकर नमक और हल्दी के साथ उबाल लें या हल्का फ्राई कर लें. अब इसे दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला और थोड़ा सा बिरयानी मसाला डालकर कम से कम 30 मिनट के लिए मैरिनेट करें. दूसरी तरफ बासमती चावल को 70% तक उबाल लें. अब एक भारी तले की कढ़ाई घी गरम करें, उसमें तेजपत्ता, दालचीनी, बड़ी इलायची, लौंग डालें. फिर पतले कटे प्याज को सुनहरा होने तक तलें. अब इसमें मैरिनेट किया हुआ कटहल डालकर अच्छे से भूनें. अब बिरयानी की लेयरिंग करें, सबसे नीचे कटहल की मसालेदार ग्रेवी, फिर उसके ऊपर चावल की परत. ऊपर से तला हुआ प्याज, हरा धनिया, पुदीना, केसर वाला दूध डालें. अब इसे ढककर बहुत धीमी आंच पर 15–20 मिनट दम दें. इसे रायता या सलाद के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: Suji Cheese Bites Recipe: बच्चों से लेकर बड़े तक सब करेंगे वाह वाह, जब घर पर बनेगा क्रिस्पी एंड टेस्टी सूजी चीज बाइट्स, जानें आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें: Sabudana Halwa Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट साबूदाना हलवा, सेहत और मिठास का परफेक्ट कॉम्बो

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola