बिहार के लोग मेहनती हैं, इसलिए रोजगार से ज्यादा सर्विस के प्रति जागरूक हैं : एसपी

Updated at : 01 Nov 2017 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार के लोग मेहनती हैं, इसलिए रोजगार से ज्यादा सर्विस के प्रति जागरूक हैं : एसपी

सिक्युरिटी गार्ड के रूप में बहाली को लेकर पुलिस लाइन में अंतिम प्रक्रिया संपन्न जिलेभर के 956 युवाओं को मिला रोजगार रजौली, कौआकोल, सिरदला तथा नवादा सदर के बेरोजगार युवकों की हुई बहाली नवादा : बिहार के लोग मेहनती होते हैं, इसलिए यहां के लोग रोजगार से ज्यादा नौकरी के प्रति जागरूक हैं. यहां मुंबई-दिल्ली […]

विज्ञापन
सिक्युरिटी गार्ड के रूप में बहाली को लेकर पुलिस लाइन में अंतिम प्रक्रिया संपन्न
जिलेभर के 956 युवाओं को मिला रोजगार
रजौली, कौआकोल, सिरदला तथा नवादा सदर के बेरोजगार युवकों की हुई बहाली
नवादा : बिहार के लोग मेहनती होते हैं, इसलिए यहां के लोग रोजगार से ज्यादा नौकरी के प्रति जागरूक हैं. यहां मुंबई-दिल्ली की तरह रोजगार के लिये जागरूक नहीं हैं. यहां के युवाओं में हमेशा सम्मान की कमाई करने की लालसा रही है. इसलिए नौकरी करने के साथ-साथ समय को भी अहमियत देना जरूरी है. तभी नीचे से ऊपर तक का सफर तय किया जा सकेगा.
उक्त बातें एसपी विकास बर्मन ने मंगलवार को नगर के पुलिस लाइन में आयोजित सिक्युरिटी गार्डों की बहाली कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि यहां बहाली लेने वाले युवाओं का जीवन काफी महत्वपूर्ण है. एसपी ने कहा कि पूरे देश में अर्थ व्यवस्था बिहार के लोग चला रहे हैं. हमारे पास दूसरे प्रदेशों की तरह पूंजी नहीं है.
इसलिए नौकरी जरूरी हो जाता है. उन्होंने कहा कि सरकार ने दहेज विरोधी अभियान चला रखी है. नौकरी पाने के बाद यदि आप या आपके परिजन यह सोच रहे हैं कि बेटे की शादी के लिये दहेज लेंगे तो यह मंशा निकाल दें. दहेज लेने व देने वालों के साथ कार्रवाई तो होगी ही साथ ही उस युवक का नौकरी भी चला जायेगा. एसपी ने कहा कि आप लोग आगे बढ़ने के लिये एक साथ कई काम कर सकते हैं. नौकरी के साथ पढ़ाई और परिवार का ध्यान रख सकते हैं.
इसके लिये समय का महत्व देने की जरूरत है. एसपी ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बिहार के युवा बजरंगबली हैं, बस इन्हें जगाने की जरूरत है. यहां का युवक जब जागता है तो वह कुछ भी कर सकता है. इसलिए अपने लाइफ को लिमिटेड नहीं बनायें. पुलिस लाइन में जीविका द्वारा आयोजित एसआइएस के सिक्युरिटी बहाली को लेकर आये अभ्यर्थियों में 350 युवाओं का चयन किया गया. इसमें उनसे आवेदन लेने के बाद फिजिकल फिटनेस और हाईट के साथ-साथ रिटेन में परीक्षा ली गयी है.
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने कहा कि एसआइएस में बहाली लेने वालों के लिये एक फायदा है कि वह आगे की तैयारी कर दूसरे नौकरी में जाने के लिए स्वतंत्र हैं. जीविका के प्रबंधन दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों का चयन के साथ ही ज्वाइनिंग लेटर दिया जा रहा है. सभी चयनित युवाओं को सीवान में ट्रेनिंग दिया जायेगा. इस मौके पर एसआइएस कमांडेड संतोष कुमार, सीपी सिंह, सायोन घोष, तथा ट्रेनर आदित्य कुमारी आदि मौजूद थे.
सीवान में लेंगे प्रशिक्षण : जिलेभर के 956 बेरोजगार युवाओं के एसआइएस द्वारा नौकरी दिये जाने से उन युवाओं में काफी खुशी देखी जा रही है. जिस रोजगार के लिये लोगों को दिन-रात एक करके भी काम नहीं मिलता है, वैसे लोगों को एक बार में ही नौकरी मिलना काफी हर्ष की बात है.
नवादा जिले के रजौली से 160, सिरदला से 280, कौआकोल से 166 तथा नवादा सदर से 350 युवाओं का चयन किया गया है. जीविका के मैनेजर दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि चयनित युवाओं को सीवान में प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसके लिये अलग-अलग प्रखंडों के अलग-अलग तिथि निर्धारित किया गया है. उन्होंने बताया कि कौआकोल के चयनित 166 व रजौली के चयनित 160 अभ्यर्थियों का ट्रेनिंग सात और आठ नवंबर को प्रशिक्षण दिया जायेगा. सिरदला के चयनित 280 अभ्यर्थियों का ट्रेनिंग 22 व 23 नवंबर को प्रशिक्षण दिया जायेगा. नवादा सदर के चयनित 350 अभ्यर्थियों का ट्रेनिंग 24 व 25 नवंबर तथा सात व आठ दिसंबर को प्रशिक्षण दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना के के अंतर्गत रोजगार शिविर का आयोजन कर बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिये जाने का काम किया गया है.
उन्होंने बताया कि इस नौकरी में कुल 18 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा. इसमें सभी कुछ कटने के बाद 14 हजार मासिक वेतन प्राप्त होगा. इसके साथ ही दस साल तक नौकरी करने के बाद उसे पेंशन भी दिया जायेगा. गौरतलब हो कि रोजगार के क्षेत्र में उठाया गया यह कदम काफी सराहनीय बताया जा रहा है. नौकरी पाने वाले युवाओं और उसके परिजनों में खुशी का लहर देखा जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन