गांवों को सुंदर व समृद्ध बनाने के बतायेंगे गुर
Updated at : 28 Sep 2017 9:28 AM (IST)
विज्ञापन

डीएम ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिये कई निर्देश ग्रामसभा कर ग्रामीणों को किया जायेगा जागरूक नवादा : ग्राम समृद्धि व स्वच्छता पखवारा के दौरान यह प्रयास होगा कि जिले के गांवों में रहनेवाले ग्रामीण अपने गांवों व परिवेश को अधिक से अधिक स्वच्छ एवं सुंदर बनाये रखें. यह बातें जिला पदाधिकारी कौशल कुमार […]
विज्ञापन
डीएम ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिये कई निर्देश
ग्रामसभा कर ग्रामीणों को किया जायेगा जागरूक
नवादा : ग्राम समृद्धि व स्वच्छता पखवारा के दौरान यह प्रयास होगा कि जिले के गांवों में रहनेवाले ग्रामीण अपने गांवों व परिवेश को अधिक से अधिक स्वच्छ एवं सुंदर बनाये रखें. यह बातें जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने डीआरडीए सभागार में कहीं
वह एक से 15 अक्तूबर तक ग्राम समृद्धि व स्वच्छता पखवारा मनाये जाने को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे़ उन्होंने कहा कि ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवारा चलाये जाने का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है़ उन्हें स्वच्छ एवं समृद्धिशाली बनाना है. इस कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, कृषि विभाग, श्रम संसाधन विभाग, सूचना व जनसंपर्क विभाग सहित कई विभाग मिल कर ग्राम समृद्धि की दिशा में ग्राम सभा एवं कृषि सभा का आयोजन करेंगे.
इस अवसर पर युवाओं का पंजीकरण के साथ-साथ स्वच्छता अभियान चलाने पर व्यापक विचार-विमर्श किया जायेगा. दो अक्तूबर को को जिले के सभी पंचायतों में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा ग्रामसभा का आयोजन किया जायेगा. ग्राम सभा अपने-अपने क्षेत्र के विकास के लिए सभी प्रकार की योजनाओं के बारे में व्यापक विचार विमर्श करेगी.
प्रभातफेरी व बालसभा का भी होगा आयोजन: डीएम ने बताया कि ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवारा के लिए तिथिवार कार्यक्रम निर्धारित किया गया है.
एक अक्तूबर को योजनाओं के संबंध में सामान्य जानकारी के साथ-साथ अभियान का शुभारंभ किया जायेगा. दो अक्तूबर को जिले के सभी स्कूलों में प्रभातफेरी, बालसभा का आयोजन, ग्रामसभा का आयोजन, फिल्म शो कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम व नुक्कड़ नाटक का आयोजन होगा. तीन से सात अक्तूबर तक स्वच्छता अभियान, पौधारोपण कार्यक्रम, विद्यालयों में चल रहे एमडीएम का निरीक्षण, विद्यालयों की साफ-सफाई, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की समुचित पोषण की स्थिति, महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन होगा.
आठ व नौ अक्तूबर को कृषि व जीविका तथा महिलाओं को स्वावलंबन बनाने संबंधी योजनाओं के बारे में विचार-विमर्श एवं उसकी रूप रेखा बनायी जायेगी. 10 अक्तूबर को गांव व पंचायतस्तर पर बननेवाली योजनाओं पर विचार-विमर्श एवं संसाधनों का अनुमान तथा विकास परियोजनाओं के बारे में विचार-विमर्श किया जायेगा.
डीएम ने कहा कि प्रखंडस्तर पर इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी नोडल पदाधिकारी होंगे एवं जिला स्तर पर डीआरडीए निदेशक को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. बैठक में उप विकास आयुक्त एसएम कैसर सुल्तान, डीआरडीए निदेशक वीणा प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सतीश चरण झा आदि मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




