Dhurandhar 2 देख ‘अनुपमा’ की रुपाली गांगुली हुई हैरान, फिल्म को बताया मास्टरपीस

Updated:
विज्ञापन

रुपाली गांगुली और रणवीर सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dhurandhar 2: रुपाली गांगुली ने ‘धुरंधर 2’ का रिव्यू करते हुए एक लंबा सा पोस्ट लिखा है. अनुपमा फेम एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह के हमजा के किरदार और स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस को उन्होंने सराहा.

विज्ञापन

Dhurandhar 2: सीरियल अनुपमा फेम रुपाली गांगुली ने फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ देख कर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर साझा की. उन्होंने इसे वाइल्ड और बेबाक सिनेमा का अनुभव बताया, जिसने उन्हें पूरी तरह चौंका दिया. उन्होंने निर्देशक आदित्य धर की प्रतिभा की भी खूब सराहना की.

विज्ञापन

रुपाली गांगुली ने धुरंधर 2 का किया रिव्यू

रुपाली गांगुली ने अपने एक्स पर लिखा, “कल जो मैंने देखा उसका प्रभाव अभी भी महसूस कर रही हूं. वाइल्ड और बेबाक सिनेमा अनुभव जिसने मुझे आश्चर्यचकित कर दिया और निर्देशक की अद्भुत क्राफ्ट्समैनशिप और विजन को देखकर मैं दंग रह गई. आदित्य धर आपने फिल्म बनाने के नियम ही बदल दिए! रणवीर सिंह आपके हमजा का रॉ और पावरफुल अंदाज देखकर कोई भी बेखबर रह नहीं सकता. जसकीरत की आंखों में मां को देखते समय का एक्सप्रेशन शेफ्स किस ! मैं आपकी फैन बन गई हूं.आर माधवन सर, ‘ब्रिलिएंट’ कहना भी कम है. मैं आपकी फैन हूं और गर्व महसूस करती हूं. विजय गांगुली इस विशाल फिल्म के कोरियोग्राफर के तौर पर आपका नाम स्क्रीन पर देखकर मैं बेहद भावुक और गर्वित महसूस कर रही हूं. इस फिल्म के हर तकनीशियन और कलाकार को धन्यवाद जिन्होंने हमें एक मास्टरपीस दिया.”

धुरंधर 2 की बॉक्स ऑफिस सफलता

निर्देशक आदित्य धर की यह फिल्म 2025 की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जिसने दुनिया भर में 1300 करोड़ से अधिक की कमाई की थी. ‘धुरंधर 2’ ने पहले ही दिन ₹100 करोड़ नेट की कमाई कर हिंदी सिनेमा में नया इतिहास रच दिया. इसकी सफलता की शुरुआत पेड प्रिव्यू शो से हुई थी और 19 मार्च को दुनिया भर में रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर यह रिकॉर्ड तोड़ने लगी. फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे सितारे हैं. पहले पार्ट में अक्षय खन्ना भी थे.

यह भी पढ़ें Dhurandhar 2: रहमान डकैत की पत्नी बनी ‘हमजा’ की फैन, अर्जुन रामपाल के लिए कही ये बात

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola