DRDO CEPTAM टियर 1 एग्जाम के लिए नोटिस जारी, मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव

स्टूडेट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)
DRDO CEPTAM 2026: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (DRDO) की तरफ से टियर 1 परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट एक्टिव हो गया है. इस परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- drdo.gov.in पर जाकर मॉक टेस्ट दे सकते हैं. बता दें कि इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन 23 मार्च 2026 को होगा.
DRDO CEPTAM 2026: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन यानी DRDO की ओर से CEPTAM भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर नया अपडेट जारी किया गया है. टियर 1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है. जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर मॉक टेस्ट दे सकते हैं.
यह मॉक टेस्ट इसलिए जारी किया गया है ताकि उम्मीदवार असली परीक्षा से पहले परीक्षा के पैटर्न और ऑनलाइन सिस्टम को अच्छे से समझ सकें. बता दें कि DRDO CEPTAM टियर 1 CBT परीक्षा का आयोजन 23 मार्च 2026 को किया जाएगा.
ऐसे चेक करें DRDO CEPTAM मॉक टेस्ट लिंक
- सबसे पहले DRDO की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर DRDO CEPTAM से जुड़ा लिंक ढूंढें.
- अब Tier 1 Mock Test Link पर क्लिक करें.
- इसके बाद नया पेज खुलेगा जहां से मॉक टेस्ट शुरू किया जा सकता है.
- निर्देश पढ़ने के बाद स्टार्ट बटन पर क्लिक करके मॉक टेस्ट दें.
DRDO CEPTAM 2026 Mock Test के लिए यहां क्लिक करें.
DRDO CEPTAM 2026 परीक्षा पैटर्न
DRDO CEPTAM टियर 1 परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT मोड में होगी. परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे और अधिकतम अंक भी 150 होंगे. परीक्षा की कुल अवधि 120 मिनट यानी 2 घंटे तय की गई है.
DRDO CEPTAM टियर 1 परीक्षा के सभी सेक्शन टाइम बाउंड होंगे. यानी हर सेक्शन के लिए एक तय समय दिया जाएगा. जब किसी सेक्शन का समय खत्म हो जाएगा तो वह अपने आप लॉक हो जाएगा और अगला सेक्शन खुल जाएगा.
इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी. टियर 1 और टियर 2 (पार्ट 2) दोनों में हर सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेगा. वहीं अगर कोई जवाब गलत होता है तो 0.25 अंक काट लिए जाएंगे.
यह भी पढ़ें: गेट स्कोर के आधार पर इन Top कॉलेज में मिलेगा एडमिशन, चेक करें लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




