गली में पानी गिरने पर युवक को छत से फेंका

Updated at : 08 Sep 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
गली में पानी गिरने पर युवक को छत से फेंका

नवादा : टंकी का पानी गली में गिराने से क्षुब्ध पड़ोसी ने एक युवक को छत से फेंक दिया. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के पार नवादा स्थित पंजियार मुहल्ला निवासी रामवृक्ष […]

विज्ञापन

नवादा : टंकी का पानी गली में गिराने से क्षुब्ध पड़ोसी ने एक युवक को छत से फेंक दिया. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के पार नवादा स्थित पंजियार मुहल्ला निवासी रामवृक्ष वर्मा ने घर छत पर दो दिन पूर्व पानी की टंकी बैठायी थी.

गुरुवार को टंकी का पानी ओवरफ्लो होकर गली में गिरने लगा. इससे गुस्साए पड़ोसी विजय साव ने रामवृक्ष वर्मा की छत पर चढ़ कर उनके पुत्र राकेश कुमार वर्मा को छत से नीचे फेंक दिया. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. राकेश को छत से फेंकने के बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ, तो विजय साव ने अपने भाई संजय साव तथा भतीजा सुरेंद्र साव के साथ मिल कर रामवृक्ष वर्मा की छत का छज्जा भी तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया.

जख्मी राकेश के फर्द बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर विजय साव, संजय साव तथा सुरेंद्र साव को अभियुक्त बनाया गया है. इस घटना को लेकर जख्मी रामवृक्ष प्रसाद वर्मा ने बताया कि उक्त अभियुक्त उनके पुत्र की हत्या करने की फिराक में थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन